प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की सीट्स होंगी दोगुनी, युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री

मेडिकल कॉलेज की सीट्स बढ़ेंगी

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की सीट्स होंगी दोगुनी, युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की सीट्स अगले दो वर्षों में 10 हजार हो जाएँगी, जो चिकित्सा शिक्षा में विस्तार को दर्शाता है।

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की सीट्स होंगी दोगुनी युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार मुख्यमंत्री

 भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं के हित में निरंतर कार्य कर ही है। विभिन्न पाठ्यक्रमों की व्यवस्था से युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर दिलवाने का प्रयास है। मेडिकल कॉलेज भी तेज गति से प्रारंभ हो रहे हैं। इससे आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेशवासियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या 34 है, जो दो वर्ष में बढ़कर 52 हो जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना में हेलीपेड पर टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2002-03 में प्रदेश में मात्र 5 मेडिकल कॉलेज थे। मेडिकल कॉलेज की सीट संख्या भी मात्र 500 थी, जो वर्तमान में बढ़कर साढ़े पांच हजार हो गई है। आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज की सीट्स 10 हजार हो जाएंगी। यह राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है और इस नाते चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

पन्ना मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके पूर्व पन्ना में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में जानकारी दी कि अगले वर्ष पन्ना मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा। पीपीपी मोड पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय भवन का कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में पन्ना के निवासियों को सतना मेडिकल कॉलेज और छतरपुर में विशेष चिकित्सा के लिए जाना होता है।

संबंधित सामग्री

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 126 एथलीट 13 खेलों में भाग लेंगे।

सरकार और CJP के बीच बैठक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर नहीं बनी सहमती, कोर्ट ने दी सरकार को चेतावनी

देश-विदेश

सरकार और CJP के बीच बैठक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर नहीं बनी सहमती, कोर्ट ने दी सरकार को चेतावनी

केंद्र सरकार और CJP के बीच बैठक में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर चर्चा हुई, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा सुधारों पर कड़ा रुख अपनाया।

एशियन गेम्स 2026 में 4 टीमों ने सीधे नॉकआउट में बनाई जगह, 17 सितंबर से खेले जाएंगे मैच

खेल

एशियन गेम्स 2026 में 4 टीमों ने सीधे नॉकआउट में बनाई जगह, 17 सितंबर से खेले जाएंगे मैच

एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट के ड्रॉ और ग्रुप घोषित हुए। भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, और श्रीलंका ने सीधे नॉकआउट में जगह बनाई।

'जिनके बच्‍चे नहीं रहे उनके लिए एक शब्‍द तो कह देते सर', दीया मिर्जा ने PM मोदी पर दागे सवाल- 47 दिन लग गए?

मनोरंजन

'जिनके बच्‍चे नहीं रहे उनके लिए एक शब्‍द तो कह देते सर', दीया मिर्जा ने PM मोदी पर दागे सवाल- 47 दिन लग गए?

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने NEET पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी पर सवाल उठाए, सरकारी संवेदनशीलता की कमी पर जताई चिंता।

लोकसभा 27 जुलाई तक स्थगित, राहुल बोले - मुझे बोलने नहीं दिया गया, सरकार और CJP के बीच बात जारी

देश-विदेश

लोकसभा 27 जुलाई तक स्थगित, राहुल बोले - मुझे बोलने नहीं दिया गया, सरकार और CJP के बीच बात जारी

लोकसभा में नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक हुई, जिसके चलते सदन 27 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया।