Chand Dekh Lena Song Released: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना रिलीज!

salman-film-maatrubhumi-new-song-chand-dekh-lena-released

Chand Dekh Lena Song Released: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना रिलीज!

chand dekh lena song released सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का नया गाना रिलीज

Chand Dekh Lena Song Released: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का तीसरा नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' से बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' किया गया है।

सलमान खान ने शेयर किया नया गाना

एक्टर ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट में 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' फिल्म का नया गाना शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आज आसमान में चांद देखने को नहीं मिला, कोई बात नहीं.. मातृभूमि का चांद देख लेना, युद्ध शांत हो।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

'चांद देख लेना' गाना सोशल मीडिया पर वायरल

'चांद देख लेना' गाने का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया। इस गाने को सिंगर निहाल टौरो और अंकोना मुखर्जी ने गाया है। यह गाना बेहद खूबसूरत है। इसमें सलमान और चित्रांगदा सिंह की शानदार कमेस्ट्री देखने को मिलती है। यह एक सैनिक की ड्यूटी और उसके उसकी पत्नी के रिश्तों के बीच की इमोशनल जर्नी को बहुत खूबसूरती से दिखाता है। इसमें ईद और करवा चौथ दोनों का अहम हिस्सा है।

फिल्म का बदला नाम

कुछ दिन पहले ही फिल्म के टाइटल में बदलाव किया गया है। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जिसे अब बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया। यह बदलाव फिल्म की कहानी में छिपे गहरे जज्बात और युद्ध के बीच इंसानियत के संदेश को और बेहतर तरीके से दर्शाने के उद्देश्य से किया गया है।

इस फिल्म का अपूर्व लाखिया ने फिल्म डायरेक्टर हैं। इसको सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है।

अगस्त 2026 में रिलीज होगी फिल्म

इससे पहले सलमान खान की इस फिल्म के टाइटल ट्रैक और वैलेंटाइन डे स्पेशल सॉन्ग 'देख लेना' रिलीज हो चुका है। अब 'चांद देख लेना' ये गाना रिलीज किया गया है। 'मातृभूमि' फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज होने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है, कि फिल्म की शूटिंग पूरी न होने की वजह से रिलीज डेट बढ़ाई गई है।

 

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।