Robert Redford Passed Away: हॉलीवुड लीजेंड रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 वर्ष की उम्र में निधन!

robert-redford-passed-away-hollywood-legend-dies-at-89

Robert Redford Passed Away: हॉलीवुड लीजेंड रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 वर्ष की उम्र में निधन!

robert redford passed away हॉलीवुड लीजेंड रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 वर्ष की उम्र में निधन

Parmish Verma Injured: फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग में फायरिंग, परमीश वर्मा हुए चोटिल!

हॉलीवुड जगत में शोक की लहर...

रेडफोर्ड के निधन के बाद हॉलीवुड और उनके चाहने वालों ने उन्हें भावुक शब्दों में याद किया।

अमेरिकी एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट जेन फोंडा ने कहा –

“आज सुबह जब मैंने पढ़ा कि बॉब (रॉबर्ट रेडफोर्ड) अब नहीं रहे तो मुझे गहरा झटका लगा। मैं रोना बंद नहीं कर पा रही हूं। वह मेरे लिए बहुत मायने रखते थे। वह हर तरह से एक बेहतरीन इंसान थे।”

एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कहा –

“यह हमारी कम्युनिटी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वह न केवल एक शानदार एक्टर थे, बल्कि एक बेहतरीन डायरेक्टर भी थे। उनकी फिल्में जैसे ‘क्विज शो’ इसका उदाहरण हैं। उन्होंने पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्मों का रास्ता खोला। सबसे बढ़कर, वह पर्यावरण संरक्षण और इंडीजिनस अधिकारों के लिए लगातार काम करते रहे। आज हमने एक लीजेंड को खो दिया।”

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा –

“रॉबर्ट रेडफोर्ड बेहतरीन एक्टर थे। उनके कुछ साल ऐसे थे जब उनसे बेहतर कोई नहीं था।”

बॉलीवुड सितारों की श्रद्धांजलि...

रेडफोर्ड के निधन पर बॉलीवुड के कलाकार भी भावुक हो उठे। अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रॉबर्ट रेडफोर्ड का फिल्मी सफर...

रेडफोर्ड का नाम हॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में गिना जाता है। उनकी मशहूर फिल्मों में शामिल हैं:- 1. बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड (1969) 2. ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन (1976) 3. थ्री डेज ऑफ द कोंडोर (1975) ‘बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड’ में उन्होंने वेस्टर्न किरदार निभाया, जबकि ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन’ में उन्होंने पत्रकार बॉब वुडवर्ड की भूमिका अदा की। ‘द स्टिंग’ (1973) में उनके अभिनय के लिए उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिला।

डायरेक्शन में भी छाप छोड़ी...

40 की उम्र के बाद रॉबर्ट रेडफोर्ड ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ‘ऑर्डिनरी पीपल’ (1980) थी, जिसने चार ऑस्कर अवॉर्ड जीते, जिनमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर शामिल थे। बाद में उन्होंने 'अ रिवर रन्स थ्रू इट (1992)' और 'क्विज शो (1994)' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। क्विज शो को भी चार ऑस्कर नॉमिनेशन मिले।

सनडांस फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक...

रेडफोर्ड केवल अभिनेता और निर्देशक ही नहीं, बल्कि सनडांस फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक भी थे। इस फेस्टिवल ने दुनियाभर के इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स को मंच दिया।

अगर उनके पर्सनल लाइफ की बता करें तो...

1958 में रॉबर्ट रेडफोर्ड ने लोला वैन वैगेनन से शादी की थी। इस रिश्ते से उनके चार बच्चे हुए, लेकिन एक बच्चे का शिशु अवस्था में निधन हो गया। बाद में 2009 में उन्होंने सिबिल स्जागर्स से शादी की।  

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।