राजस्थान के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 मजदूरों की मौत

rajasthan-bhiwadi-chemical-factory-fire-8-dead

राजस्थान के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 मजदूरों की मौत

राजस्थान के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग 8 मजदूरों की मौत 

rajasthan bhiwadi chemical factory: राजस्थान के औद्योगिक नक्शे पर उभरते भिवाड़ी से सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। खुशखेड़ा–करौली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि अंदर काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में अब तक 8 लोगों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक मजदूर के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

[caption id="attachment_134507" align="alignnone" width="1049"]पटाखा फैक्ट्री में आग पटाखा फैक्ट्री में आग[/caption]

rajasthan bhiwadi chemical factory: 8 की मौत, आग की वजह

प्लॉट नंबर G1/118B में स्थित निजी औद्योगिक इकाई में सुबह करीब 9 बजकर 52 मिनट पर आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। इसके बाद रीको की फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया। कुछ ही देर में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन तब तक आग फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

चश्मदीदों का कहना है कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में केमिकल और ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे। इसी वजह से आग तेजी से फैली और तेज धमाकों की आवाजें दूर तक सुनाई दीं। आसपास की इकाइयों में काम कर रहे मजदूर दहशत में आ गए, कई लोग फैक्ट्री से बाहर की ओर भागते नजर आए।

rajasthan bhiwadi chemical factory: जले हुए शव, प्लास्टिक में इकट्ठा किए गए बॉडी पार्ट्स

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जो मंजर सामने आया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था। आठ शव बरामद किए गए, जिनमें से कई इतने बुरी तरह झुलसे थे कि पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। कुछ बॉडी पार्ट्स को प्लास्टिक में इकट्ठा कर बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे।

Also Read-राजस्थान में पलटा सेना का ट्रक, 4 जवान घायल

घटना के बाद सवाल ?

घटना के बाद यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या फैक्ट्री में पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि फैक्ट्री के एक हिस्से में पटाखे बनाए जा रहे थे और आग सबसे पहले वहीं लगी। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल दल और मेडिकल टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, भिवाड़ी एसपी और एडीएम ने घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।औद्योगिक क्षेत्र में इस हादसे के बाद शोक और भय का माहौल है। वहीं मृतकों के परिजनों में गुस्सा साफ नजर आ रहा है। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।