राजस्थान विधानसभा में क्रिकेट पर चर्चा, जूली बोले - PM नहीं गए इसलिए जीते

rajasthan-assembly-tika-ram-jully-cricket-pm-modi-remark

राजस्थान विधानसभा में क्रिकेट पर चर्चा, जूली बोले - PM नहीं गए इसलिए जीते

राजस्थान विधानसभा में क्रिकेट पर चर्चा जूली बोले - pm नहीं गए इसलिए जीते

Rajasthan Assembly Cricket: भारत की T20 World Cup विजय का खुमार राजस्थान विधानसभा के गलियारों में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। शून्यकाल के दौरान सदन की कार्यवाही ने उस वक्त रोचक मोड़ ले लिया, जब टीम इंडिया की जीत को लेकर BJP और कांग्रेस के दिग्गज नेता आपस में भिड़ गए। जहां सत्तापक्ष ने इस जीत का कनेक्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नाम पर बने स्टेडियम से जोड़ रहा था, वहीं विपक्ष ने इसे खिलाड़ियों की मेहनत बताकर तंज कसा।

जीट का श्रेय PM को

चर्चा की शुरुआत तब हुई जब भजनलाल सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए जीत का श्रेय इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया। उन्होंने कहा, हमने वर्ल्ड कप जीतने के साथ कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। यह सब 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' में हुआ है। अब विपक्ष को इससे दिक्कत है, लेकिन सच्चाई तो यही है। अब इस नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम हम 'टीकाराम जूली स्टेडियम' तो रख नहीं सकते।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने भी कहा कि अहमदाबाद के स्टेडियम का नाम शुभ है, जिससे भारत को जीत मिली।

विधानसभा में क्रिकेट पर चर्चा

‘मोदीजी नहीं गए इसलिए जीते’

मंत्री के इस कटाक्ष पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी चुप नहीं रहे। उन्होंने खड़े होकर पलटवार किया। जूली ने मुस्कराते हुए कहा, हमारी टीम को बहुत-बहुत बधाई, लेकिन सच तो यह है कि टीम इंडिया इसलिए जीत गई क्योंकि इस बार फाइनल मैच देखने मोदीजी नहीं गए थे। हमने देखा है कि मोदीजी जब-जब स्टेडियम में मैच देखने गए, हमारी टीम को हार मिली है। यह खिलाड़ियों के पसीने की जीत है।

Rajasthan Assembly Cricket: सदन में दिलचस्प चर्चा

सदन में नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिलती है, लेकिन क्रिकेट के टॉपिक पर हुई चर्चा ने माहौल को हल्का कर दिया। सत्तापक्ष और विपक्ष के कई विधायक इस दिलचस्प चर्चा के दौरान ठहाके लगाते नजर आए।

संबंधित सामग्री

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

राज्य

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'जन-विश्वास अभियान' शुरू किया, स्थानीय अधिकारियों को निलंबित किया, और जनता से संवाद किया।

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

देश-विदेश

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

रांची में JPSC, JPSSC सुधारों की मांग कर रहे छात्रों के प्रोटेस्ट में तनाव बढ़ा, नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई।

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- &quotकुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो&quot

राज्य

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- "कुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो"

पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल के पोस्टरों से उठा विवाद और कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने सियासी गर्माहट बढ़ा दी है।

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

राज्य

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

पटना में एक युवक की मौत के बाद उपद्रव फैल गया, लोगों ने पुलिस वाहनों समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी।

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

खेल

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

ACC ने विमेंस एशिया कप 2026 के लिए शेड्यूल घोषित किया। टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा यह टूर्नामेंट, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी।