Priyanka Negi elected village head: 21 साल की प्रियंका नेगी बनीं ग्राम प्रधान, C...

priyanka-negi-elected-village-head-uttarakhand

Priyanka Negi elected village head: 21 साल की प्रियंका नेगी बनीं ग्राम प्रधान, CM धामी ने दी बधाई और देहरादून आने का दिया न्योता

priyanka negi elected village head 21 साल की प्रियंका नेगी बनीं ग्राम प्रधान cm धामी ने दी बधाई और देहरादून आने का दिया न्योता

युवा नेतृत्व को मिला समर्थन

Priyanka Negi elected village head: चमोली जिले के गैरसैंण के निकट स्थित सारकोट ग्राम पंचायत की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को ग्राम प्रधान चुने जाने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें फोन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पढ़ी-लिखी युवा बेटी को ग्रामवासी प्रधान चुनते हैं, यह समाज के सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने ग्रामीणों के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है।

सारकोट बनेगा आदर्श ग्राम

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सरकार सारकोट को "आदर्श ग्राम" के रूप में विकसित कर रही है। इसमें कृषि, पशुपालन और महिला स्वरोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जल्द ही सारकोट का दौरा कर इसकी कार्यप्रणाली और मॉडल का अध्ययन करेंगे ताकि अन्य जिलों में भी इसी तर्ज पर ग्रामों का विकास हो सके। https://www.youtube.com/watch?v=nnj3XzHDBek

प्रियंका को देहरादून बुलाकर होगा मंथन

मुख्यमंत्री धामी ने प्रियंका नेगी को देहरादून आने का निमंत्रण दिया और कहा कि गांव के विकास को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी ताकि सारकोट ग्राम पंचायत एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरे। प्रियंका ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वह सरकार के सहयोग से गांव को और बेहतर बनाने में जुटी रहेंगी।

 युवा प्रतिनिधियों से उम्मीदें

Priyanka Negi elected village head: मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के पंचायत चुनावों में कई युवा और पढ़े-लिखे प्रतिनिधि सामने आए हैं, जो त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के लिए शुभ संकेत है। सरकार इन युवाओं को पूरा सहयोग देगी ताकि गांवों में रोजगार, स्वरोजगार और जनसुविधाएं तेजी से विकसित हो सकें। उनका मानना है कि ऐसे नेतृत्व से गांवों की तस्वीर बदलेगी और प्रदेश को नई दिशा मिलेगी। read more: मंत्री विजय शाह विवादों में घिरे,कांग्रेस हमलावर,मंत्री दिखे खामोश  

संबंधित सामग्री

दिल्ली में बच्ची के रेप-मर्डर मामले में नया खुलासा, दावा - आरोपी नपुंसक

देश-विदेश

दिल्ली में बच्ची के रेप-मर्डर मामले में नया खुलासा, दावा - आरोपी नपुंसक

दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप और मर्डर मामले में आरोपी ड्राइवर के शारीरिक दिक्कतों का खुलासा हुआ है। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी और जंगली इलाके में हत्या की।

फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने खुद कंफर्म की प्रेग्नेंसी

मनोरंजन

फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने खुद कंफर्म की प्रेग्नेंसी

सामंथा रुथप्रभु ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था की खबर साझा की, जो उनकी नवीनतम फिल्म 'मां इंती बंगारम' की सफलता के बाद सामने आई।

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

राज्य

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

रीवा में कनोडिया पेट्रोल पंप के पास बिजली का लाइव तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा टला। घटना के बाद तत्काल क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई और रिपेयर का काम शुरू हो गया।

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

राज्य

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

ग्वालियर में खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताकर 69 वर्षीय सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी की गई।

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

राज्य

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र पर आपातकाल के थोपे जाने को 'काला दिवस' कहकर विरोध जताया।