'पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा..' CM शर्मा ने दी करोड़ो की सौगात

paper-leakers-not-spared-cm-sharma-announces-crores-gifts

'पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा..' CM शर्मा ने दी करोड़ो की सौगात

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा cm शर्मा ने दी करोड़ो की सौगात

Rajasthan CM Paper Leak: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के मामले में लगातार हो रहे खुलासों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने कहा युवाओं के सपनों को रौंदने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वो कितना भी बड़ा नेता या अधिकारी क्यों न हो।

मेगा PTM कार्यक्रम

CM भजनलाल शर्मा ने कहा, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले लगातार गिरफ्तार किए जा रहे है। विपक्ष बयान देता हैं कि उनके समय में गड़बड़ी नहीं हुई, लेकिन यह सब जांच में सामने आ जाएगा कि गड़बड़ी कब और कैसे हुई। वो लोग कैसे भी बयान दें, अगर गड़बड़ी की है तो भुगतना तो पड़ेगा। उन्होंने जयपुर में आयोजित मेगा PTM कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

‘पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’

CM भजनलाल शर्मा ने कहा हम जानते हैं कि लोग ब्याज गरीब-मजदूर ब्याज पर पैसा लाकर बच्चों को पढ़ाते-लिखाते हैं, जब उनके सपनों को रौंदा जाता है तो छात्र और माता-पिता भी आंसू बहाते हैं। गरीबों के बच्चे मेहनत करते थे, लेकिन उन्हें पता ही नहीं चलता कि OMR शीट में भी गड़बड़ हो जाती है। इस राज्य स्तरीय मेगा PTM में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी शामिल हुए।  [caption id="attachment_129926" align="alignnone" width="548"]1000 करोड़ की शुरूआत 1000 करोड़ की शुरूआत[/caption] [caption id="attachment_129927" align="alignnone" width="552"]3.34 लाख छात्राओं को साइकिल वितरण 3.34 लाख छात्राओं को साइकिल वितरण[/caption]

Rajasthan CM Paper Leak: करोड़ो की सौगात

कार्यक्रम में गार्गी पुरस्कार की 127 करोड़ की राशि पात्र छात्राओं के खाते में भेजी गई। 10वीं में 75% से ज्यादा अंक लाने वाली बच्चियों को यह पुरस्कार मिलता है। वहीं, ट्रांसपोर्ट वाउचर के 53 करोड़ रुपए की राशि 4.40 लाख बच्चों के खातों में डाली गई। इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 700 करोड़ से ज्यादा की राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कई स्कूलों के बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की।  विदेशी भाषा सीखने का अवसर

विदेशी भाषा सीखने का अवसर

Rajasthan CM Paper Leak: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देने के साथ ही प्राइवेट क्षेत्र में अवसर बढ़ा रही है। साथ ही हमारा युवा नौकरी लेने वाला ही नहीं, देने वाला भी बने, इसके लिए कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। राजस्थान की स्कूल-कॉलेजों में विदेशी भाषा भी सिखाई जा रही है। CM ने जयपुर में विदेशी भाषा संचार कौशल स्कूल खोलने की घोषणा की

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।