Zareen Khan Mother Death: जरीन खान की मां परवीन खान का हुआ निधन!

zarine-khans-mother-passed-away-today

Zareen Khan Mother Death: जरीन खान की मां परवीन खान का हुआ निधन!

zareen khan mother death जरीन खान की मां परवीन खान का हुआ निधन

Zareen Khan Mother Death: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का 8 अप्रैल यानि की आज सुबह निधन हो गया। इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस जरीन खान की टीम ने की है। बताया जा रहा है कि, एक्ट्रेस की मां परवीन लंबे समय से बीमर थी। उनकी मां की कई बार अचानक तबीयत बिगड़ चुकी थी और उन्हें इमरजेंसी में एडमिट भी करवाया गया था।

जारीन की टीम ने की निधन की पुष्टि

जरीन खान की टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए परवीन खान के निधन की पुष्टि करते हुए लिखा कि- “यह सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय परवीन खान, जो जरीन खान और सना खान की माता थीं, का 8 अप्रैल को निधन हो गया।”

उनकी मां का अंतिम संस्कार 8 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे मुंबई के वर्सोवा में कर दिया गया।

आज ही हुआ उनकी बिल्ली का भी निधन

जरीन खान की मां के निधन के बाद उनकी पालतू बिल्ली का निधन हो गया। की कुछ घंटों पहले ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर अपने पालतु बिल्ली की तस्वीर शेयर करते हुए उसके निधन की खबर दी। उन्होंने स्टोरी में लिखा कि- 'मेरी बेबी आज सुबह मुझे हमेशा के लिए छोड़कर अपने भाई-बहनों के पास चली गई। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरा बच्चा। मेरी रेम्बो 18.07.2011 - 07.04.2026।'

 

अक्टूबर 2025 में मां को कराया था भर्ती

जरीन खान की मां परवीन खान काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें अक्टूबर 2025 में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। तब जरीन ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस से दुआ करने की अपील भी की थी। इसके पहले एक्ट्रेस ने मई 2025 में मां का ख्याल रखने के लिए बॉलीवुड से ब्रेक लिया था।

एक पुराने इंटरव्यू दौरान जरीन ने कहा था कि- “मेरी मां बहुत सिंपल मम्मी हैं। उनको मेरे काम के बारे में इतना ज्यादा कुछ नॉलेज नहीं है। हम बहुत सिंपल बैकग्राउंड से आते हैं। अभी भले ही मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं, जिसके बारे में लोगों को लगता है कि बहुत ग्लैमरस लाइफ जीते हैं। लेकिन मैं मिडिल क्लास बैकग्राउंड से आती हूं और इतना होने के बावजूद उससे जुड़ी हुई हूं। ग्राउंडेड होने की वजह से मेरी मम्मी हर छोटी-छोटी चीज से खुश हो जाती हैं। मेरी कोशिश रहती है कि उनके चेहरे पर मुस्कुराहट हमेशा बनी रहे।”

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।