YouTube Changes Monetization Rules: YouTube ने बदले मॉनेटाइजेशन के नियम,ऑरिजिनल ...

youtube-monetization-new-rules-2025-original-content

YouTube Changes Monetization Rules: YouTube ने बदले मॉनेटाइजेशन के नियम,ऑरिजिनल कंटेंट ही दिलाएगा कमाई

youtube changes monetization rules youtube ने बदले मॉनेटाइजेशन के नियमऑरिजिनल कंटेंट ही दिलाएगा कमाई

youtube monetization new rules: 15 जुलाई से लागू होंगे नए नियम

YouTube Changes Monetization Rules: अगर आप YouTube से पैसे कमाते हैं या कमाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। YouTube ने अपने मॉनेटाइजेशन नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो 15 जुलाई 2025 से लागू हो रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर उन क्रिएटर्स पर पड़ेगा जो एक जैसे या दोहराए गए वीडियो बनाते हैं। प्लेटफॉर्म अब सिर्फ ओरिजिनल और क्वालिटी कंटेंट को ही कमाई का अवसर देगा।

YouTube क्यों कर रहा है सख्ती?


YouTube का कहना है कि उसका प्लेटफॉर्म ओरिजिनल, रचनात्मक और मूल्यवान कंटेंट के लिए है। लेकिन हाल के वर्षों में कई क्रिएटर्स 'मास-प्रोड्यूस्ड' यानी एक जैसे और कम मेहनत वाले वीडियो बनाकर सिर्फ व्यूज के लिए अपलोड कर रहे हैं। ऐसे ट्रेंड को रोकने और उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव देने के लिए YouTube अब इन पर लगाम कस रहा है।

कौन-कौन से वीडियो होंगे निशाने पर?

YouTube ने दो प्रमुख नियम बताए हैं...

कॉपी-पेस्ट कंटेंट पर रोक...

किसी दूसरे के वीडियो को मामूली एडिट कर अपलोड करने वाले क्रिएटर्स की कमाई पर रोक लग सकती है।

लो-क्वालिटी और रिपीटेटिव वीडियो पर सख्ती: बार-बार एक जैसे टेम्पलेट्स, भ्रामक थंबनेल्स और कम मेहनत वाले वीडियो अब नियमों के दायरे में आ गए हैं।

AI-जेनरेटेड कंटेंट भी आएगा जांच के घेरे में


हालांकि YouTube ने आधिकारिक तौर पर AI-कंटेंट पर कुछ नहीं कहा, लेकिन माना जा रहा है कि जहां सिर्फ AI वॉइस या AI वीडियो का उपयोग हुआ है या किसी और के वीडियो पर केवल रिएक्शन डाले गए हैं वे भी अब मॉनेटाइजेशन से वंचित हो सकते हैं। इससे उन क्रिएटर्स की परेशानी बढ़ सकती है जो पूरी तरह ऑटोमेटेड कंटेंट बना रहे हैं।

सज़ा क्या होगी? YouTube अभी चुप

YouTube Changes Monetization Rules: नए नियमों के उल्लंघन पर YouTube क्या कार्रवाई करेगा, इस पर अभी स्पष्टता नहीं है। कंपनी ने यह नहीं बताया कि नियम तोड़ने पर वॉर्निंग दी जाएगी, चैनल बंद होगा या फिर मॉनेटाइजेशन हटाया जाएगा। इससे कई यूट्यूबर्स में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..

Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।