ISSF World Championships 2025: अंतिम राउंड में इनर 10 के चलते गुरप्रीत के हाथ से फिसला गोल्ड!

world-championships-2025-gurpreet-missed-gold-in-final-round

ISSF World Championships 2025: अंतिम राउंड में इनर 10 के चलते गुरप्रीत के हाथ से फिसला गोल्ड!

issf world championships 2025 अंतिम राउंड में इनर 10 के चलते गुरप्रीत के हाथ से फिसला गोल्ड

ISSF World Championships 2025: भारत के स्टार निशानेबाज ओलिंपियन गुरप्रीत सिंह विश्व चैंपियन बनने से एक कदम दूर रह गए। गुरप्रीत यूक्रने के स्टार प्लेयर पावलो कोरोस्टाइलोव से इनर 10 के आधार पर हार गए, वो सिर्फ सिल्वर मेडल पर ही अपना कब्जा जमा पाएं। Read More: Shaheen Afridi Dinner Controversy: शाहीन अफरीदी के घर में डिनर के बाद 2 श्रीलंकाई खिलाड़ी बीमार!

गुरप्रीत नही जीत सके गोल्ड मेडल...

25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में गुरप्रीत और कोरोस्टाइलोव के स्कोर बराबर रहे, लेकिन इनर 10 (10 अंक के अंदरूनी हिस्से) में यूक्रेनी निशानेबाज के अधिक शॉट होने की वजह से गुरप्रीत गोल्ड हासिल नहीं कर सके। यह गुरप्रीत के करियर का दूसरा व्यक्तिगत वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल है।

कुल 584 अंक स्कोर बना पाएं गुरप्रीत...

गुरप्रीत सिंह ने 2 दिन तक चल रही प्रतियोगिता में प्रिसिजन और रैपिड दोनों चरण मिलाकर कुल 584 अंक हासिल किए। इनमें से 18 शॉट 10 अंक के अंदरूनी हिस्से में लगे। वहीं यूक्रेन के कोरोस्टाइलोव ने 29 इनर 10 लगाकर बढ़त बनाई और अंतिम रैपिड दौर में 100 का परफेक्ट स्कोर दागकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

दूसरे दिन धमाकेदार वापसी...

प्रिसिजन चरण के बाद गुरप्रीत 288 अंक (95, 97, 96) के साथ 9वें स्थान पर थे। लेकिन दूसरे दिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रैपिड चरण में 296 अंक (98, 99, 99) जुटाए और रजत पदक पर कब्जा जमाया। यूक्रेनी खिलाड़ी प्रिसिजन में 291 अंक के साथ पहले स्थान पर थे। रैपिड चरण में उन्होंने 293 अंक हासिल किए और इनर 10 में अधिक शॉट होने के कारण खिताब जीत लिया।

हरप्रीत सिंह पिछड़ गए...

प्रिसिजन चरण में 291 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हरप्रीत सिंह पदक की दौड़ में थे। लेकिन रैपिड चरण में केवल 286 अंक बना पाए और नौवें स्थान पर खिसक गए। एक अन्य भारतीय निशानेबाज साहिल चौधरी ने कुल 561 अंक (प्रिसिजन – 272, रैपिड – 289) बनाए और वे 28वें स्थान पर रहे। टीम इवेंट में तीनों भारतीय निशानेबाज पांचवें स्थान पर रहे।

राणा और रविंदर ने भारत को दिलाया गोल्ड...

भारत के लिए सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में और रविंदर सिंह ने 50 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल तथा 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।

भारत के रजत पदक विजेता...

1. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर – 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन। 2. अनीश भानवाला – 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल। 3. गुरप्रीत सिंह – 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल। 4. ईशा सिंह और सम्राट राणा – 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम। 5. 10 मीटर महिला एयर पिस्टल टीम। 6. 50 मीटर पुरुष स्टैंडर्ड पिस्टल टीम।

कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी...

1. ईशा सिंह – 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल। 2. इलावेनिल वलारिवान – 10 मीटर एयर राइफल। 3. वरुण तोमर – 10 मीटर एयर पिस्टल। 4. 10 मीटर महिला एयर राइफल टीम।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।