शादी के 7 दिन बाद पत्नी ने करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने सिर पर पर मारी गोली

wife-murders-husband-7-days-after-marriage-lover-shoots-head

शादी के 7 दिन बाद पत्नी ने करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने सिर पर पर मारी गोली

शादी के 7 दिन बाद पत्नी ने करवाई पति की हत्या प्रेमी ने सिर पर पर मारी गोली

Basti Wife murders husband: उत्तरप्रदेश के बस्ती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के 7वें दिन दुल्हन ने अपने आशिक से पति की हत्या करवा दी। प्रेमी उसे घर के बाहर रास्ता पूछने के बहाने लेकर गया और माथे पर गोली मार दी। 

प्रेमी ने मारी गोली

दरअसल, 20 नवंबर की शाम युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान प्रेमी पता पूछने के बहाने उसके पास आया, और उसको अपनी बातों में उलझाकर कुछ दूर तक ले गया। फिर गोली मार दी। आनन-फानन में परिवार वाले युवक को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन, वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। [caption id="attachment_118281" align="alignnone" width="535"]घर में पसरा मातम घर में पसरा मातम[/caption]

2 साल से चल रहा था अफेयर

सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नई नवेली दुल्हन को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में बताया गया कि दोनों का 2 साल से अफेयर चल रहा था। [caption id="attachment_118282" align="alignnone" width="543"]दुल्हन दुल्हन[/caption]

Basti Wife murders husband: मायके में रची साजिश

बता दे कि, बेदीपुर गांव के अनीश का निकाह 13 नवंबर को गोंडा की रुकसाना से हुआ था। अनीश मुंबई में हाईड्रा क्रेन चलाता था। वह शादी के लिए 10 नवंबर को गांव आया। वहीं रुकसाना का गांव के ही रिंकू से अफेयर चल रहा था। शादी के बाद भी दोनों की बात होती रही। इसके बात 19 नवंबर को रुकसाना चौथी के लिए सुसराल से मायके चली आई। मायके में ही रुकसाना ने रिंकू के साथ मिलकर अनीश की हत्या की साजिश रची।  उसने अनीश की लोकेशन की जानकारी रिंकू को दी। रिंकू ने अनीश को रास्ता पूछने के बहाने रोका, और बात करते हुए कुछ दूर तक ले गया। और वहीं, उसने देसी कट्टा सटाकर अनीश के माथे पर गोली मार दी।

दिल्ली में घरेलू हिंसा: पत्नी ने सोते हुए पति पर खौलता तेल डाला, फिर मिर्च पाउडर छिड़का

boiling oil wife attacks delhi: दिनेश कुमार, जो एक फार्मा कंपनी में काम करता है, ड्यूटी से लौटकर रात को सो गया था। पत्नी साधना ने आधी रात को उसके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, उसने उसके जले हुए शरीर पर लाल मिर्च पाउडर भी फेंक दिया। boiling-oil-wife-attacks-husband-delhi-domestic-violence-husband-abuse पुलिस अब नाबालिग बेटी का बयान भी लेने की तैयारी कर रही है, क्योंकि घटना के समय वह घर में मौजूद थी। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।