वृंदावन हादसा अपडेट: 2 शव और मिले, मृतकों को संख्या बढ़कर 13 हुई

vrindavan-mishap-update-death-toll-rises-13

वृंदावन हादसा अपडेट: 2 शव और मिले, मृतकों को संख्या बढ़कर 13 हुई

वृंदावन हादसा अपडेट 2 शव और मिले मृतकों को संख्या बढ़कर 13 हुई

Vrindavan Accident update: वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर पलट गया। इस हादसे में मृतकों को संख्या बढ़कर 13 हो गई है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पिछले 40 घंटे से रेस्क्यू जारी है। NDRF और SDRF के गोताखोरों की टीमें लगातार लापता लोगों की खोज में जुटी हुई हैं।

[caption id="attachment_146697" align="alignnone" width="1128"]2 और मिली लाशें 2 और मिली लाशें[/caption]

3 लोग लापता

22 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है। 3 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 250 लोगों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। अब जांच का दायरा 14 किमी से बढ़ाकर 20 km कर दिया गया है।

Vrindavan Accident update: 2 शव मिले

आज सुबह 2 और शव मिले। इनकी पहचान पंजाब के दुगरी (लुधियाना) की डिंकी और जगराओं के ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है। प्रशासन के अनुसाल, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। रस्सी बांधकर शवों को नाव में खींचा गया और फिर बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों की पहचान कर ली है। डिंकी BA फाइनल ईयर की छात्रा थी। ऋषभ 12वीं पास था। जो पिता के काम में हाथ बंटाता था।

[caption id="attachment_146699" align="alignnone" width="1128"]रेस्क्यू जारी रेस्क्यू जारी[/caption]

4 वीडियो आए सामने

हादसे से पहले के 4 वीडियो सामने आए हैं। इनमें श्रद्धालु ढोलक-मंजीरा बजा रहे हैं। राधे-राधे के जयकारे लगा रहे हैं। 'नजर सांवरे लग न जाए कहीं..' भजन भी गा रहे हैं। इससे पहले, सर्चिंग अभियान के दूसरे दिन पंजाब निवासी मानिक टंडन का शव देवरहा बाबा घाट के पास से बरामद हुआ था। उनकी सगाई हो चुकी थी और सितंबर में शादी थी। बेटे की लाश देखकर पिता फफक पड़े।

[caption id="attachment_146701" align="alignnone" width="1164"]मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।[/caption]

 नावों का संचालन बंद 

गाद हटाने की उस मशीन को हटा दिया गया है, जिसकी वजह से पुल खोला गया। हादसे के बाद नदी में नावों का संचालन बंद है। वहीं हादसे से लगभग 20 किलोमीटर दूर गोकुल बैराज पर यमुना में ढोलक बहती मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ढोलक उन श्रद्धालुओं की हो सकती है।

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।