Vijay Hazare Birthday: पहली ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले क्रिकेटर का जन्मदिन आज, जा...

vijay-hazare-birthday-janiyein-in-mahan-cricketer-ke-records

Vijay Hazare Birthday: पहली ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले क्रिकेटर का जन्मदिन आज, जानिए उनके शानदार रिकॉर्ड...

vijay hazare birthday पहली ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले क्रिकेटर का जन्मदिन आज जानिए उनके शानदार रिकॉर्ड

Vijay Hazare Birthday: पहली ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले दिग्गज दिवंगत क्रिकेटर विजय हजारे का जन्मदिन आज है, आज हम इन महान क्रिकेटर के बारे में बताएंगे। इनका जन्म 11 मार्च 1915 में महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। वो अपने समय के दिग्गज क्रिकेटर में से एक थे। उन्हें साल 1960 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान पाने वाले वह पहले क्रिकेटर थे। आइए जाने कौन थे विजय हजारे और उनके रिकॉर्ड...

कौन थे विजय हजारे?

विजय हजारे भारत के महान क्रिकेटर थे, जिनका जन्म 11 मार्च 1915 को जन्म हुआ। साल 1951 – 53 के बीच ये टीम इंडिया के कप्तान थे, इन्होंने भारत को टेस्ट मैच में पहली जीत दिलाई थी। इतना ही नहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिसरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय थे। साल 2004 में उनका निधन हो गया।

इन क्रिकेट पर आधारित विजय हजारे ट्रॉफी का नाम

विजय हजारे ट्रॉफी का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के महान क्रिकेटर ‘विजय हजारे’ के नाम पर रखा गया है। विजय हजारे भारत के महान क्रिकेटर थे, जिन्होंने भारत को पहली टेस्ट जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भी कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। यह घरेलू मैच का प्रमुख टूर्नामेंट है, जो कि 50 ओवर का होता है। इस टूर्नामेंट को BCCI आयोजित करवाता है।

बता दें कि, पहले इस टूर्नामेंट का नाम ‘रणजी वनडे ट्रॉफी’ था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर ‘विजय हजारे ट्रॉफी’ रख दिया गया।

विजय हजारे के शानदार रिकॉर्ड

क्रिकेटर के नाम 60 शतक और 10 दोहरे शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं, इतना ही नहीं इन्होंने 595 विकेट लेने का भी रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। वहीं भारतीय करियर में 30 टेस्ट मैच खेले। इसमें उन्होंने 2192 रनों का शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया है।

साल 1960 में विजय हजारे को ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान पाने वाले वह पहले खिलाड़ी थे। हजारे, जिन्हें अपने समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता था। वो पहले प्लेयर थे, जिन्होंने टेस्ट में 1000 रन बनाए थे और लगातर 3 टेस्ट में लगातार शतक बनाने वाले पहले भारतीय थे।

रणजी वनडे ट्रॉफी के नाम में किया गया बदलाव

साल 1993- 94 के बीच ‘रणजी वनडे ट्रॉफी’ टूर्नामेंट की जोनल स्तर पर शुरुआत हुई है, इसके बाद यह टूर्नामेंट 2002-03 के बीच राष्ट्रीय स्तर पर होने लगा। इसके बाद ‘विजय हजारे’ सम्मान में इस ट्रॉफी का नाम बदलकर 2007 में ‘ विजय हजारे ट्रॉफी’ कर दिया गया।

इस टूर्नामेंट में लगभग 38 टीमें शमिल होती है, इसमें राज्य टीमे, रेलवे और सर्विसेस शामिल रहती है, इसमें युवा खिलाड़ी से लेकर भारतीय टीम के सीनियर स्टार खिलाड़ी तक हिस्सा लेते है। यह भारतीय क्रिकेट को मजबूत बनाता है।

 

संबंधित सामग्री

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

राज्य

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिका शिक्षा और स्वच्छता मिशन के तहत नए अभियान और योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें शौचालय और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल है।