‘UCC दिवस’ मना रहा उत्तराखंड, CM धामी बोले - किसी धर्म के खिलाफ नहीं कानून

uttarakhand-ucc-day-cm-dhami-law-not-against-religion

‘UCC दिवस’ मना रहा उत्तराखंड, CM धामी बोले - किसी धर्म के खिलाफ नहीं कानून

‘ucc दिवस’ मना रहा उत्तराखंड cm धामी बोले - किसी धर्म के खिलाफ नहीं कानून

Uttarakhand UCC Day CM Dhami: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के एक साल पूरा हो चुका है। इसको लेकर राज्यभर में ‘UCC दिवस’ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और UCC को महिलाओं की सुरक्षा और समान अधिकारों से जोड़कर बताया।

किसी बेटी के साथ धोखा नहीं होगा

मुख्यमंत्री धामी ने लिव-इन रिलेशनशिप के पंजीकरण को लेकर कहा कि इसे इसलिए अनिवार्य किया गया है ताकि किसी बेटी के साथ धोखा न हो, ताकि कोई बेटी टुकड़ों में न मिले और माता-पिता को यह पता रहे कि उनकी बेटी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह फैसला राजनीति नहीं, बल्कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। [caption id="attachment_130776" align="alignnone" width="612"]‘UCC दिवस’ मना रहा उत्तराखंड ‘UCC दिवस’ मना रहा उत्तराखंड[/caption]

Uttarakhand UCC Day CM Dhami: धर्म के खिलाफ नहीं UCC

CM धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सभी को समान अधिकार देना, महिलाओं को न्याय दिलाना और कुप्रथाओं को खत्म करना है। उन्होंने इसे देवभूमि उत्तराखंड से देश को मिलने वाला समानता का संदेश बताया। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब चुनाव से पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात की गई थी, तब कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया। विपक्ष ने कहा था कि यह सिर्फ एक घोषणा है और इसे लागू करना संभव नहीं है, लेकिन राज्य सरकार ने कमेटी गठन से लेकर राष्ट्रपति की स्वीकृति तक पूरी प्रक्रिया अपनाकर 27 जनवरी 2025 को UCC लागू कर दिया। [caption id="attachment_130778" align="alignnone" width="624"]धर्म के खिलाफ नहीं UCC - CM धर्म के खिलाफ नहीं UCC - CM[/caption]

हलाला, बहुविवाह के मामले खत्म

CM धामी ने दावा किया कि UCC लागू होने के बाद हलाला, बहुविवाह और 3 तलाक का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कहीं ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। CM ने इसे महिला सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया।

क्या है UCC?

Uttarakhand UCC Day CM Dhami: समान नागरिक संहिता, इसका मतलब है कि शादी, तलाक, भरण-पोषण, संपत्ति, गोद लेना और उत्तराधिकार जैसे निजी मामलों में धर्म के आधार पर अलग-अलग नियम नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए एक जैसी ही कानूनी व्यवस्था होगी। उत्तराखंड सरकार का कहना है कि इसी सोच के साथ UCC लागू किया गया। हालांकि इसमें ST को छूट दी गई है। यानी राज्य के अनुसूचित जनजाति वाले लोग UCC के दायरे से बाहर रहेंगे।

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।