UP मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज, प्रदेश अध्यक्ष ने की CM से मुलाकात

up-cabinet-expansion-speculation-state-president-meets-cm-yogi

UP मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज, प्रदेश अध्यक्ष ने की CM से मुलाकात

up मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज प्रदेश अध्यक्ष ने की cm से मुलाकात

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बड़े बदलाव को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बीच शनिवार को हुई अहम मुलाकात ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

सरकार-संगठन के बीच तालमेल

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े लंबित मुद्दों, आगामी रणनीति और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। माना जा रहा है कि राज्य संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ विभिन्न पदों पर बदलाव की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।

UP Cabinet Expansion: तावड़े की बैठक

इसी क्रम में BJP के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े के रविवार को लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह  की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में संगठनात्मक ढांचे, विभिन्न मोर्चों में बदलाव और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

केंद्र से हरी झंडी

सूत्रों की माने तो, जैसे ही केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलेगी, संगठनात्मक बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार की सूची जारी की जा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में राज्य में संगठन और प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो भविष्य के चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित करेंगे।

संबंधित सामग्री

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

राज्य

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण शुरू किया है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी की जांच आगे बढ़ी, SIT ने मंदिर समिति की रिपोर्ट और CCTV फुटेज का विश्लेषण किया।

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

देश-विदेश

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC ने अपने नए बीटा वर्जन को लॉन्च किया है, जिसमें यात्रियों के अनुभव को और तेज और आसान बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं।

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

राज्य

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में रात को हुए हादसे में 22 वर्षीय श्रमिक नरेश की मौत हो गई। कंक्रीट स्लैब गिरने से हुआ हादसा।

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।