U-19 India Team Captain Vaibhav: वैभव सूर्यवंशी बने U-19 इंडियन टीम के कैप्टन!

u-19-india-team-ke-captain-bane-vaibhav

U-19 India Team Captain Vaibhav: वैभव सूर्यवंशी बने U-19 इंडियन टीम के कैप्टन!

u-19 india team captain vaibhav वैभव सूर्यवंशी बने u-19 इंडियन टीम के कैप्टन

U-19 India Team Captain Vaibhav: वैभव सूर्यवंशी को तो बतौर बैट्समैन सबने देखा, अब देखना होगा कि वैभव बतौर कप्तान कैसे जलवा बिखेरते हैं, दरअसल उन्हें अंडर -19 भारतीय टीम का कैप्टन बना दिया गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले अंडर -19 मैच में टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे की जगह वैभव सूर्यवंशी रहेंगे। बता दें कि, अंडर -19 के कप्तान आयुष इंजरी की वजह से साउथ अफ्रीका के दौरे पर नहीं जा रहे हैं, इस वजह से उनकी जगह 14 वर्षीय वैभव को टीम का कप्तान बनाया गया है।

कब है साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच

अंडर -19 में भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मुकाबला 3 जनवरी को शुरु होगा, जिसमें 3 वनडे खेले जाएंगे। पहला मैच 3 जनवरी, दूसरा मैच 5 जनवरी वहीं तीसरा मैच 7 जनवरी को है और ये तीनो मैच साउथ अफ्रिका के विलोमूर पार्क में खेले जाएंगे।

कब है U-19 का वर्ल्ड कप

अंडर -19 का 15 जनवरी से वर्ल्ड कप खेला जाना है। पहले मैच में भारतीय टीम का मुकाबला USA टीम से होगा। दूसरा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 17 जनवरी को खेला जाएगा वहीं तीसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 जनवरी को होगा। वर्ल्ड कप के सभी मैच जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किए जाएंगे।

ICC वर्ल्ड कप में होंगी 16 टीमें

ICC Men's U-19 में 16 टीमें पार्टीसिपेट करेंगी। इन सभी टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। इसके बाद सुपर सिक्स स्टेज फिर सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। इसका फाइनल मैच हरारे में खेला जाएगा। बता दें टीम इंडिया 5 बार यह वर्ल्ड कप जीत चुकी है। साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में जीत दर्ज की थी।इन्हें ग्रुप -B में रखा गया है। भारतीय U-19 का मुकाबला न्यूजीलैंड , अमेरिका और बांग्लादेश से होगा।

कौन होगा वर्ल्ड कप में कैप्टन

बता दें कि, वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ही रहेंगे। वहीं टीम के उपकप्तान विहान मल्होत्रा को बनाया गया है। हालांकि, BCCI ने प्रेस रिलीज में बताया की U-19 के रेग्युलर कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा के कलाई में चोट आने की वजह से वो साउथ अफ्रीका के दौरे से बाहर रहेंगे। दोनों ही प्लेयर्स चोट के इलाज के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे। उसके बाद ICC मेंस U-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे।

संबंधित सामग्री

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।