ट्रम्प ने दो राज्यों में हार के बाद हटाए बीफ-कॉफी टैरिफ: मंहगाई की बढ़ी चिंता कम करने का कदम

trump-removes-beef-coffee-tariffs

ट्रम्प ने दो राज्यों में हार के बाद हटाए बीफ-कॉफी टैरिफ: मंहगाई की बढ़ी चिंता कम करने का कदम

ट्रम्प ने दो राज्यों में हार के बाद हटाए बीफ-कॉफी टैरिफ मंहगाई की बढ़ी चिंता कम करने का कदम

टैरिफ हटाने का फैसला: ट्रम्प ने पीछे हटकर स्थिर की कीमतें

Trump removes beef coffee tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वर्जीनिया और न्यू जर्सी में हाल ही में चुनावों में हार के बाद टैरिफ नीति में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार को ट्रम्प ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर बीफ, कॉफी, फलों और कई अन्य कृषि उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ हटा दिए। ट्रम्प प्रशासन का कहना है कि यह कदम उपभोक्ताओं पर बढ़ते खर्च को कम करने और बाजार में कीमतें स्थिर करने के लिए उठाया गया है।

Trump removes beef coffee tariffs : कौन से उत्पाद हुए टैरिफ फ्री

इस आदेश के तहत बीफ, कॉफी, चाय, फलों का जूस, कोको, मसाले, केले, संतरे, टमाटर और कुछ अन्य खाद्य पदार्थ अब टैरिफ फ्री हैं। द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2025 तक खाद्य उत्पादों की कीमतों में औसतन 2.7% की वृद्धि हुई थी, जिसमें बीफ और केले 7% महंगे हुए। अमेरिकियों का कहना है कि उनकी मासिक लागत औसतन 9,000 रुपए से 66,000 रुपए तक बढ़ गई, जिससे सालाना खर्च 2 लाख से 8 लाख रुपए तक पहुंच गया।

कृषि आयात बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम

टैरिफ हटाने का यह फैसला उन समझौतों के तुरंत बाद आया है, जो अमेरिका ने इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, एल साल्वाडोर और अर्जेंटीना के साथ किए थे। इन देशों से कृषि उत्पादों के आयात पर टैक्स कम होने से अमेरिका में इन वस्तुओं की आपूर्ति बढ़ेगी। पिछले महीनों में बीफ और अन्य खाद्य उत्पादों की कीमतों में लगातार वृद्धि देखी गई थी। अप्रैल 2025 में ट्रम्प प्रशासन ने कई देशों पर टैरिफ लगाए थे, जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ा।

मेक्सिको: अमेरिका का सबसे बड़ा कृषि साझेदार

2025 में अमेरिका का सबसे बड़ा कृषि व्यापारिक साझेदार मेक्सिको है। यूएसडीए के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में अमेरिका ने मेक्सिको को 30.3 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद एक्सपोर्ट किए, जो 2023 से 7% अधिक है। मुख्य निर्यात में मक्का, सूअर का मांस, डेयरी उत्पाद, सोयाबीन और मुर्गी मांस शामिल हैं। वहीं, टमाटर, एवोकाडो, बेरीज और सब्जियां अमेरिका से मेक्सिको में प्रमुख इम्पोर्ट हैं। USMCA (United States-Mexico-Canada Agreement) के कारण मेक्सिको के ज्यादातर उत्पादों पर टैरिफ शून्य हैं, जिससे पिछले चार वर्षों में निर्यात 65% बढ़ा है। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।