ट्रम्प ग्रीनलैंड पर कब्जा करने पर विचार कर रहे हैं-सेना या खरीद?

trump-greenland-military-buy-2026

ट्रम्प ग्रीनलैंड पर कब्जा करने पर विचार कर रहे हैं-सेना या खरीद?

ट्रम्प ग्रीनलैंड पर कब्जा करने पर विचार कर रहे हैं-सेना या खरीद

trump greenland military buy 2026: अमेरिकी प्रशासन ने एक बार फिर ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की संभावना को लेकर बयान दिया है, बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलीन लेविट ने मंगलवार को कहा कि ग्रीनलैंड अमेरिकी सुरक्षा के लिहाज से अहम है  उन्होंने यह भी कहा कि इस दिशा में कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, जिनमें सैन्य उपायों का इस्तेमाल भी शामिल है । Read More:- मादुरो के बाद ट्रम्प का निशाना वेनेजुएला के गृह मंत्री पर: शर्तें नहीं मानीं, तो कार्रवाई होगी

ट्रम्प की चिंता: रूस और चीन की मौजूदगी

पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि वहाँ पर रूसी और चीनी जहाजों की मौजूदगी चिंता का कारण है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि वह अगले 20 दिन में इस पर ठोस निर्णय लेंगे।ग्रीनलैंड डेनमार्क का स्वायत्त इलाका है और NATO का हिस्सा भी है, यहां डेनमार्क की ओर से लगभग 200 सैनिक तैनात हैं ।

अमेरिकी विदेश मंत्री का रुख: हमला नहीं, खरीदारी का इरादा

हालांकि व्हाइट हाउस ने सैन्य उपायों पर विचार करने की बात कही है, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन का असली इरादा ग्रीनलैंड पर हमला करना नहीं, बल्कि डेनमार्क से इसे खरीदना है एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि विकल्पों में सीधे खरीद या ग्रीनलैंड के साथ विशेष समझौता शामिल हैं. प्रशासन की कोशिश है कि ग्रीनलैंड के लोगों के साथ फायदेमंद और मजबूत संबंध बनाए जाएँ ।

trump greenland military buy 2026: यूरोप और वैश्विक प्रतिक्रिया

यूरोपीय नेताओं ने मंगलवार को कहा कि अब वे ट्रम्प की धमकियों को गंभीरता से ले रहे हैं. ट्रम्प प्रशासन की हालिया कार्रवाइयाँ, जैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति को लेकर विवाद पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिका के आक्रामक रुख को दर्शाती हैं स्टीफन मिलर ने कहा कि अमेरिका अब शक्ति आधारित नियमों का पालन कर रहा है और ग्रीनलैंड जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहता है ।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।