Today Sports News in Hindi: अरशद नदीम को बधाई देना पड़ा बाबर को भारी, दर्शकों से मिली गाली!

today-sports-news-in-hindi-arshad-nadeem-babar-azam

Today Sports News in Hindi: अरशद नदीम को बधाई देना पड़ा बाबर को भारी, दर्शकों से मिली गाली!

By:

Ranu

today sports news in hindi अरशद नदीम को बधाई देना पड़ा बाबर को भारी दर्शकों से मिली गाली

Today Sports News in Hindi: पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जैवलिन थ्रो के फाइनल राउंड में बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अरशद की ये जीत पूरे पाकिस्तान के लिए काफी खास और अहम रही। देश-विदेश से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। जिनमे से अब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नाम भी शामिल हो गया है। बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर अरशद को बधाई दी, लेकिन तभी इस दौरान उनसे एक बड़ी गलती हो गई।

नदीम का ऐतिहासिक थ्रो

पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम ने जैवलिन थ्रो के फाइनल राउंड में 92.97 मीटर का ऐतिहासिक थ्रो किया। जो की अब ओलंपिक का एक नया रिकॉर्ड है। अरशद के गोल्ड मेडल जितने के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी जैसे बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। लेकिन तारीफ करते-करते बाबर ने एक बड़ी गलती कर दी। बाबर आजम ने लिखा, ’30 सालों के बाद पाकिस्तान में वापस गोल्ड आ गया है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए अरशद नदीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है."

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

Today Sports News in Hindi: पाक खिलाड़ियों ने की पोस्ट

इसके अलावा पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक असाधारण एथलीट से गोल्ड। आपके ऊपर इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता है मेरे भाई. आप सराहनीय हैं। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चमक और धूम बरकार रहे। इसके अलावा ऑलराउंडर शादाब खान ने भी उनको बधाई देते हुए लिखा, ‘ओलंपिक में संभवतः यह किसी पाकिस्तानी एथलीट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि है। पूरे देश को अरशद नदीम की उपलब्धि पर गर्व है। आपने जिस तरह से देश का प्रतिनिधित्व किया है उसके लिए धन्यवाद।

Read More- Anti-India propaganda : बांग्लादेश में ISI पर भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाने का आरोप

40 साल बाद जीता गोल्ड

आपको बता दें, पाकिस्तान ने अपना पिछला गोल्ड मेडल 1984 में जीता था। ऐसे में पाकिस्तान ने 40 साल के बाद कोई ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा 32 साल के बाद ये पहली बार है जब पाकिस्तान के नाम कोई ओलंपिक मेडल हुआ है। बाबर बधाई देते समय एक और बड़ी गलती कर दी। उन्होंने अपने ट्वीट में गलत अरशद नदीम को टैग कर दिया। इसके बाद से वो सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हुए।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।