Naxalite attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 'आतंक'

terror-of-naxalites-in-chhattisgarh

Naxalite attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 'आतंक'

naxalite attack छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक

माओवादियों ने फिर कर डाली 3 लोगों की हत्या

Naxalite attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 'आतंक' जारी है. नक्सल प्रभावित बीजापुर में बीते एक महीने में नक्सलियों ने 8 ग्रामीणों की हत्या कर दी है. 

Naxalite attack: नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की ली जान

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 'आतंक' थमने का नाम नहीं ले रहा. नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों ने तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी है. नक्सलियों ने गंगालूर थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया है.

Naxalite attack: पहले 2 फिर एक की हत्या

पहले नक्सलियों ने बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली गांव 2 व्यक्तियों की हत्या कर दी है. शनिवार को नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर आदिवासी युवक कमलू पोटाम समेत दो ग्रामीणों की हत्या कर दी. हालांकि नक्सलियों के भय से परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी. इधर, रविवार को परिजनों ने मृतकों को अंतिम संस्कार कर दिया.

Naxalite attack: मुखबिरी के शक में हत्या

इसके अलावा बीजापुर के साप्ताहिक बाजार से नक्सलियों ने एक ग्रामीण को अपहरण कर हत्या कर दी. जिसका शव बरामद कर लिया गया है. शव के नजदीक नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है, जिसमें पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया. बता दें कि इस हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है. 

Naxalite attack: एक महीने में 8 ग्रामीणों की हत्या

बता दें कि बीजापुर के साप्ताहिक बाजार से एक युवक मुकेश हेमला को 4-5 अज्ञात लोगों ने पिस्टल और चाकू के नोंक पर अपहरण कर अपने साथ जंगल की ओर ले गए थे. हालांकि सुबह रेड्डी गांव के नजदीक तालाब के किनारे मुकेश हेमला का शव मिला. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. यह घटना गंगालूर थानाक्षेत्र के रेड्डी गांव की है. बता दें कि बीते एक महीने में नक्सलियों ने 8 ग्रामीणों की हत्या कर दी है. 

संबंधित सामग्री

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

देश-विदेश

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला, भारतीय सेना की तैयारी पर जोर दिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सावन में साड़ी के साथ पहनें इस बार ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

लाइफ स्टाइल

सावन में साड़ी के साथ पहनें इस बार ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

सावन के आगमन के साथ, नए ब्लाउज डिजाइन्स फैशन की दुनिया में प्रमुखता से उभर रहे हैं, जिसमें विविधता और आधुनिकता की झलक मिलती है।

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, विशेष रूप से शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में अति भारी वर्षा की संभावना है।

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

राज्य

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड में एक सड़क हादसे में चार वर्षीय देवांश की मौत हो गई। कार का गेट खोलने की वजह से बाइक टकरा गई, जिससे देवांश की मौत हुई।

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

राज्य

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ानों के किराए में 20% की वृद्धि हुई है, जिससे दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों की यात्रा महंगी हो गई है।