Sunita's statement on Govinda's affair: गोविंदा के अफेयर को लेकर पत्नी सुनीता का चौकाने वाला बयान!

sunitas-statement-on-govindas-affair

Sunita's statement on Govinda's affair: गोविंदा के अफेयर को लेकर पत्नी सुनीता का चौकाने वाला बयान!

sunitas statement on govindas affair गोविंदा के अफेयर को लेकर पत्नी सुनीता का चौकाने वाला बयान

Sunita's statement on Govinda's affair: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और सुनीता अहूजा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले साल से उनकी तलाक की खबरे आ रही हैं। ऐसे में एक बार फिर गोविंदा के अफेयर को लेकर सुनीता अहूजा का बयान सामने आया है। उन्होंने एक इंटरव्यूं में कहा - 'गोविंदा के खिलाफ सबूत मिला तो माफ नहीं करेंगी।'

'2026 में भगवान गोविंदा को समझदारी दें' - सुनीता

हाल हि में एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने कहा कि- '2025 मेरे लिए बहुत बुरा साल था, क्योंकि उस समय हमारी फैमिली लाइफ में काफी परेशानियां चल रही थीं। मैं गोविंदा के बारे में भी कई बातें सुन रही थी, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। मैं हमेशा कहती हूं कि हर चीज करने की एक उम्र होती है। 63 साल की उम्र में ऐसी बातें सुनना अच्छा नहीं लगता, खासकर जब बच्चे बड़े हो चुके हों। यह सब बहुत गलत और दुखद था। उम्मीद है कि 2026 में भगवान गोविंदा को सही समझदारी दें।'

'लड़कियों को सुगर डैडी चाहिए..'! - सुनीता

'देखो, मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं, और मैंने हमेशा यही कहा है कि ऐसी बातों से बच्चे परेशान होते हैं। मैं हमेशा कहती हूं कि यह तुम्हारी उम्र नहीं है। आजकल क्या होता है, जो लड़कियां स्ट्रगल करने आती हैं, उन्हें एक शुगर डैडी चाहिए होता है, जो उनका खर्च चलाए। चेहरा दो कौड़ी का होता है, लेकिन हीरोइन बनना चाहती हैं। तो फिर क्या उम्मीद करोगे? फिर फंसा लेंगी, बाद में ब्लैकमेल करेंगी, ऐसी बहुत लड़कियां आती हैं। लेकिन तुम थोड़ी बेवकूफ हो। तुम 63 साल के हो चुके हो।'

गोविंदा के अफेयर को लेकर सुनीता ने क्या कहा?

'तुम्हारी एक अच्छी फैमिली है, सुंदर बीवी है, दो बड़े बच्चे हैं। 63 की उम्र में यह सब नहीं किया जा सकता। जवानी में किया हो तो ठीक है, जवानी में हम सब गलतियां करते हैं, लेकिन इस उम्र में नहीं। तुम्हें टीना (बेटी) की शादी करानी है, यश का करियर है, इन पर ध्यान दो। अगर मुझे पक्का सबूत मिला, तो मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी।'

सुनीता की गोविंदा को चेतावनी

गोविंदा को चेतावनी देते हुए कहा कि - 'जब किसी औरत का दिमाग घूम जाता है ना, तो मैं नेपाली हूं, मैं कुकरी (एक धारदार हथियार) निकाल दूं तो सबकी हालत खराब हो जाएगी। कुकरी तलवार नहीं होती, हमारी नेपाली भाषा में कमर के पास लगाई जाती है, एक तरह का चाकू होता है। गोविंदा यह अच्छी तरह जानता है कि मेरा गुस्सा कहां से कहां तक पहुंच सकता है। वह यह सब झेल चुका है। इसीलिए मैं कहती हूं, अब भी संभल जाओ, बेटा।'

तलाक की खबर आई थी सामने…

2025 में गोविंदा और सुनीता आहूजा की तलाक की खबरें सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा गया था कि, गोविंदा का 30 साल की एक मराठी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, जिसकी वजह से अब शादी के 37 साल बाद गोविंदा और सुनीता अहूजा तलाक ले रहें है। इसके बाद सुनीता का बयान आया था , जिसमें उन्होंने कहा था कि- 'कोई माई का लाल गोविंदा को मुझसे अलग नहीं कर सकता।'    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।