SL vs PAK Womens WC: बारिश का कहर जारी, श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच बेनतीजा!

sl-vs-pak-womens-wc-match-abandoned-due-to-rain-colombo

SL vs PAK Womens WC: बारिश का कहर जारी, श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच बेनतीजा!

sl vs pak womens wc बारिश का कहर जारी श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच बेनतीजा

SL vs PAK Womens WC: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में शनिवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाना था, लेकिन भारी बारिश की वजह से यह मैच बिना नतीजे के रद्द कर दिया गया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस ही करीब 3 घंटे देरी से हुआ। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन खेल शुरू होने के कुछ ही समय बाद बारिश ने एक बार फिर बाधा डाल दी। Read More: Yuzvendra Chahal Post Viral: धनश्री पर चहल का तंज! इंस्टाग्राम पर एलिमनी को लेकर शेयर किया विवादित पोस्ट…

पाकिस्तानी पारी 4.2 ओवर में ही थमी..

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम सिर्फ 4.2 ओवर का खेल ही खेल पाई।

ओपनर मुनीबा अली ने 17 गेंदों पर 7 रन बनाए..

ओमैमा सोहेल ने 9 गेंदों पर 9 रन जोड़े श्रीलंका की तरफ से मलकी मदारा ने 2.2 ओवर फेंके, जबकि सुगंदिका कुमारी ने 2 ओवर गेंदबाजी की। इसके बाद बारिश दोबारा शुरू हो गई और खेल आगे नहीं बढ़ सका।

पॉइंट्स टेबल में स्थिति...

इस मुकाबले के रद्द होने के साथ ही दोनों टीमों के 7-7 मैच पूरे हो गए। श्रीलंका टीम को 7 मैच में से 1में जीती मिली तो वहीं 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और 3 मैच बेनतीजा रहें। इसी के साथ वो पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। पाकिस्तान टीम की बारत करें तो, इस टूर्नामेंट में 7 में से एक भी मैच नहीं जीत पाई, 4 में करारी हार झेलनी पड़ी वहीं 3 मैच बेनतीजा रहें। इसी के के साथ वो पॉइंट टेबल पर सातवें नंबर पर है। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं।

टूर्नामेंट में बारिश का असर...

कोलंबो में लगातार बारिश ने पूरे टूर्नामेंट को प्रभावित किया। इससे पहले 4 अक्टूबर को श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। पांच में से चार मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहे।

चमारी अटापट्टू पर टिकी थीं निगाहें...

यह मैच खास इसलिए भी था क्योंकि सभी की निगाहें श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू पर थीं। 35 वर्षीय अटापट्टू ने एक दशक से भी अधिक समय तक टीम का नेतृत्व किया है और माना जा रहा था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। हालांकि मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाने के कारण उनकी बल्लेबाजी नहीं हो सकी।

संबंधित सामग्री

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।