Siraj Viral Post After Lords Test: लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम की हार के बाद सि...

siraj-viral-post-lords-test-india-loss-social-media-buzz

Siraj Viral Post After Lords Test: लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम की हार के बाद सिराज ने की पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल!

siraj viral post after lords test लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम की हार के बाद सिराज ने की पोस्ट सोशल मीडिया पर हुई वायरल

IND vs ENG 3rd Test Match: जडेजा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जीत के बाद शुभमन और स्टोक ने दिया बड़ा बयान!

सिराज की पोस्ट वायरल...

क्रिकेटर ने अपने इस्टाग्राम पर तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा कि- "कुछ मैच आपके साथ रहते हैं, परिणाम के लिए नहीं, बल्कि वे जो सिखाते हैं उसके लिए। ?? ??"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohammed Siraj (@mohammedsirajofficial)

जडेजा के साथ की थी 23 रन की साझेदारी...

सिराज ने जडेजा के साथ 23 रनों की साझेदारी की थी, सिराज ने 30 गेंद में 4 रन ही बना सके और फिर शोएब बशीर की गेंद सिराज के बल्ले से टकराकर स्टंप पर जा गिरी, जिससे टीम इंडिया 170 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रहीं…

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम से यशस्वी जैसवाल और सुंदर खाता नहीं खोल सके, शुभमन ने 6 रन, करुण नायर 14 रन, और पंत 9 रन ही बना सके जल्द ही आउट हो गए टीम ने 58 स्कोर पर 4 विकेट गवां दिए थे। वहीं टीम से रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाकर अंत तक टीम के लिए खड़े रहें। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकें।

आखिर तक लड़े निचले क्रम के बल्लेबाज...

शुरुवाती के टॉप ऑर्डर प्लेयर्स नहीं चले लेकिन जडेजा और सिराज अंत तक लड़े और जीत दिलाने की कोशिश में लगे रहें , लेकिन इंग्लैंड बाजी मार ले गया। हार के बाद जब निराश होकर सिराज नीचे बैठ गए तब, सिराज ने जिसके खिलाफ अक्रामक रवैया दिखाया, वही खिलाड़ी सिराज के पास आया और उनका हौसला अफजाई की।

सिराज के एग्रेसिव सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान…

इंग्लैंड की दूसरी पारी के छठे ओवर में मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को पुल शॉट खेलने पर मजबूर किया, जो मिड ऑन पर कैच बन गया। जैसे ही विकेट गिरा, सिराज ने आक्रामक जश्न मनाते हुए डकेट की ओर दौड़ते हुए कंधा टकरा दिया। फील्ड अंपायर को बीच में आकर हस्तक्षेप करना पड़ा। डकेट 12 रन बनाकर आउट हुए थे।

22 रन से पीछे रह गई थी इंडिया...

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराया। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। टीम इंडिया को इंग्लैंड टीम ने 193 रन का टारगेट दिया, लेकिन इंडियन टीम 170 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई।

जडेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड…

जडेजा ने इंग्लैंड में लगातार 4 फिफ्टी लगाने वाले भारत के तीसरे ही टेस्ट प्लेयर बने। इनके पहले ऋषभ पंत और सौरव गांगुली ने ऐसा किया है। साथ ही जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन बनाने के साथ 600 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया। 7000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे ही प्लेयर जडेजा बन गएं हैं।  

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।