सिंगरौली बैंक डकैती: बिहार से गिरफ्तार 1 आरोपी, अन्य की तलाश जारी

singrauli-bank-robbery

सिंगरौली बैंक डकैती: बिहार से गिरफ्तार 1 आरोपी, अन्य की तलाश जारी

सिंगरौली बैंक डकैती बिहार से गिरफ्तार 1 आरोपी अन्य की तलाश जारी

Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली जिले में हुई बैंक डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

[caption id="attachment_147791" align="alignnone" width="1191"]सिंगरौली बैंक डकैती सिंगरौली बैंक डकैती[/caption]

Singrauli Bank Robbery: बिहार से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को बिहार से पकड़ा गया है। और पूछताछ में उससे महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है, जिससे बाकी आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। वहीं डीजीपी कैलाश मकवाना, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान,एसपी मनीष खत्री की मेहनत लाई रंग। वारदात को 24 घंटे बीतने से पहले डकैती का मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से 14 लाख रुपए कैश 70 लाख का सोना बरामद किया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

Singrauli Bank Robbery: अन्य आरोपी भी बिहार में छिपे होने की आशंका

जानकारी के अनुसार डकैती में शामिल अन्य आरोपी भी बिहार में ही छिपे हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष 10 टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके।

हथियारों से लैस बदमाशों ने डकैती की

दरअसल मामला यह है कि शुक्रवार को शाम सिंगरौली स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्रांच में हथियारों से लैस 5 बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बैंक के अंदर फायरिंग की, बैंक मैनेजर के साथ मारपीट की और 20 लाख रुपए नकद और करीब 10 किलो सोना लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद IG, DIG समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई थी।

पुलिस की कार्रवाई, जिले में हाई अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। जिले में हाई अलर्ट जारी करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने बैंक परिसर को सुरक्षित कर कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

राज्य

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिका शिक्षा और स्वच्छता मिशन के तहत नए अभियान और योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें शौचालय और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल है।

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

राज्य

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को खेती से जुड़े रहने की सलाह दी।