श्योपुर: भात देने जा रही ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 26 से ज्यादा घायल

sheopur-tractor-accident-4-women-dead-26-injured

श्योपुर: भात देने जा रही ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 26 से ज्यादा घायल

श्योपुर भात देने जा रही ट्रॉली पलटी 4 महिलाओं की मौत 26 से ज्यादा घायल

Sheopur accident: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में गुरुवार रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां भात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More:- ट्रम्प की ईरान को दो टूक चेतावनी: ‘यूरेनियम हर हाल में लेंगे’, बुधवार तक डील नहीं तो फिर बमबारी

Sheopur accident: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रॉली

यह हादसा विजयपुर थाना क्षेत्र में गैस गोदाम के पास हाईवे पर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी और उसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रॉली में सवार लोग नीचे दब गए।

भात कार्यक्रम में जा रहे थे सभी लोग

पुलिस के मुताबिक, ट्रॉली में सवार सभी लोग वीरपुर थाना क्षेत्र के घूघस गांव के निवासी थे। वे विजयपुर के पार्वती बड़ौदा गांव में भात देने के लिए जा रहे थे। हादसे के समय ट्रॉली में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद थे।

घायलों का अस्पताल में इलाज, कई ग्वालियर रेफर

हादसे के बाद घायलों को तुरंत विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए कई घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया। प्रशासन के अनुसार, कुछ लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Read More:- Varahi Devi Temple Open: डेढ़ घंटे के लिए खुलता है मां वाराही देवी के कपाट!

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।