योगी बोले - देश के अंदर दो नमूने, एक दिल्ली में और एक लखनऊ में, CM योगी के वार पर अखिलेश का पलटवार

sh-yadav-fires-backslug-yogi-adityanath-two-specimens-delhi-lucknow-akhilesh-response

योगी बोले - देश के अंदर दो नमूने, एक दिल्ली में और एक लखनऊ में, CM योगी के वार पर अखिलेश का पलटवार

योगी बोले - देश के अंदर दो नमूने एक दिल्ली में और एक लखनऊ में cm योगी के वार पर अखिलेश का पलटवार

UP Vidhansabha CM Yogi: उत्तरप्रदेश विधानसभा का आज दूसरा दिन हंगामें के साथ शुरू हुआ। कोडीन कफ सिरप मामले में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। प्रश्न काल के दौरान CM योगी ने कफ सिरप मामले में सपा के आरोपों का जवाब दिया। 

कफ सिरप मामले में CM का जवाब

सीएम ने कहा- प्रश्न क्या है, मुद्दे क्या उठाए जा रहे हैं। पूरा अध्ययन करके आना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कोडीन कफ सिरपके मुद्दे को उठाया है, लेकिन मैं आपकी इस मजबूरी को समझता हूं। एक कहावत है- चोर की दाढ़ी में तिनका। सीएम ने नाम लिए बिना कहा- देश के अंदर दो नमूने हैं, एक जो दिल्ली में बैठते है और एक लखनऊ में बैठते हैं। जब देश में किसी बात को लेकर कोई चर्चा होती है तो वो देश छोड़कर चले जाते हैं।  CM योगी ने कफ सिरप मामले में सपा के आरोपों का जवाब दिया। 

‘बुलडोजर एक्शन भी होगा’

योगी ने कहा- प्रदेश में कोडीन कफ सिरप से अब तक कोई मौत नहीं हुई है। 2016 में इसके सबसे बड़े होल सेलर को समाजवादी पार्टी ने ही लाइसेंस दिया था। पढ़ाई-लिखाई से आपका कोई वास्ता नहीं है, इस कारण आप इस तरह की बातें करते हैं। सीएम योगी ने अखिलेश यादव के सिरप माफियाओं पर बुलडोजर चलाने के चैलेंज पर कहा कि चिंता मत कीजिए। समय आने पर बुलडोजर एक्शन भी होगा। उस समय चिल्लाना नहीं।

UP Vidhansabha CM Yogi: योगी ने विपक्ष से कहा-

मैं आपका दर्द समझता हूं। क्योंकि जब सरकार की कार्रवाई अपने आखिरी स्टेज पर पहुंच जाएगी, तो आप में से कई लोग 'फातिहा' पढ़ने चले जाएंगे। हम आपको ऐसी हालत में भी नहीं छोड़ेंगे कि आप 'फातिहा' पढ़ सकें। ऐसी ही कार्रवाई करेंगे। CM योगी के बयान के बाद विपक्ष ने हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। 

अखिलेश का पलटवार 

UP Vidhansabha CM Yogi: योगी के बयान के बाद अखिलेश यादव ने पलटवार किया। सपा प्रमुख ने कहा - आत्म-स्वीकृति! किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग आपस में कुछ तो लोक-लाज रखें और मर्यादा की सीमा न लाँघें। भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं। कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा।

संबंधित सामग्री

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

राज्य

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

इंदौर के MYH अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश गौरखे की संपत्ति उनकी वैध आय से 108% अधिक पाई गई, EOW ने जांच शुरू की।

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

राज्य

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

उज्जैन में संतों ने शिप्रा नदी के बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताया; सरकार से प्रभावी कदमों की मांग की।

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की त्वरित जाँच शुरू की।

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।