BJP कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा तोहफा-CM डॉ यादव ने शुरू किया 'सेवा प्रकल्प'

seva-prakalp

BJP कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा तोहफा-CM डॉ यादव ने शुरू किया 'सेवा प्रकल्प'

bjp कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा तोहफा-cm डॉ यादव ने शुरू किया सेवा प्रकल्प

SEVA PRAKALP: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'सेवा प्रकल्प' का विधिवत शुभारंभ हो रहा है।

[caption id="attachment_147212" align="alignnone" width="1187"]BJP कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा तोहफा BJP कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा तोहफा[/caption]

SEVA PRAKALP: सहायता केंद्र की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल इस विशेष सहायता केंद्र की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब कार्यकर्ताओं को गंभीर बीमारियों के इलाज और डॉक्टरी परामर्श के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

SEVA PRAKALP: हेल्पलाइन नंबर 9203597200 और 9203697200

इस प्रकल्प के तहत दो विशेष हेल्पलाइन नंबर 9203597200 और 9203697200 सक्रिय कर दिए गए हैं। पार्टी के सक्रिय सदस्य और उनके परिजन इन नंबरों पर कॉल करके घर बैठे अनुभवी डॉक्टरों से सलाह ले सकेंगे। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के अनुसार, यह केंद्र प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच के रूप में साकार करेगा।

स्वस्थ कार्यकर्ता, सशक्त संगठन

इसका उद्देश्य 'स्वस्थ कार्यकर्ता, सशक्त संगठन' की अवधारणा को जमीन पर उतारना है।पार्टी कार्यालय में बनाए गए विशेष कक्ष में चिकित्सा विशेषज्ञों का पैनल अपनी सेवाएं देगा। यहां कैंसर, हृदय रोग और किडनी जैसी जानलेवा बीमारियों को प्राथमिकता दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य परामर्श के साथ ही आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी दिक्कतों का भी तुरंत समाधान किया जाएगा।

हर बूथ तक पहुंचाई जा रही जानकारी

अगर किसी कार्यकर्ता को तत्काल खून की जरूरत पड़े तो सेवा केंद्र की रक्तदान टीम अलर्ट मोड पर रहेगी।आर्थिक रूप से कमजोर कार्यकर्ताओं के लिए यह प्रकल्प वरदान साबित होगा। अस्पताल के एस्टीमेट और आय प्रमाण पत्र जमा करते ही टीम मुख्यमंत्री सहायता कोष व स्वेच्छा अनुदान के लिए त्वरित अनुशंसा करेगी और अस्पताल से संपर्क कर पूरा फॉलो-अप खुद करेगी। पूरा सिस्टम डिजिटल होगा, जल्द मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए इस सुविधा की जानकारी हर बूथ तक पहुंचाई जा रही है।

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”