Zaira Wasim Nikah: सीक्रेट सुपरस्टार की स्टार एक्ट्रेस ने किया निकाह! तस्वीरें हो रही वायरल...

secret-superstar-actress-wedding-viral-photos

Zaira Wasim Nikah: सीक्रेट सुपरस्टार की स्टार एक्ट्रेस ने किया निकाह! तस्वीरें हो रही वायरल...

zaira wasim nikah सीक्रेट सुपरस्टार की स्टार एक्ट्रेस ने किया निकाह तस्वीरें हो रही वायरल

Zaira Wasim Nikah: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट के बचपन का रोल निभा चुकीं जायरा वसीम ने 17 अक्टूबर शुक्रवार को निकाह कर लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 तस्वीरें शेयर कर सबको निकाह की जानकारी दी, जिसमें उनके निकाह के खास पल नजर आए। Read More: Palash Announces Marriage to Smriti: फिल्ममेकर पलाश ने स्मृति मंधाना के साथ शादी करने की की घोषणा!

जायरा वसीम ने शेयर की निकाह की तस्वीरें...

पहली तस्वीर में जायरा निकाहनामा साइन करती नजर आ रहीं हैं। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई और हरे रंग की एमरॉल्ड रिंग पहनी है। दूसरी तस्वीर में जायरा अपने शौहर के साथ आसमान की तरफ देखती दिखाई दे रहीं हैं। और सर पहले डार्क रेड कलर की चुनरी ओढ रखी है, जिस पर गोल्डन कढ़ाई की गई है। उनके शौहर क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग स्टॉल डाल रखी है।

जायरा ने कैप्शन में सिर्फ तीन शब्द लिखे –

“कुबूल है x3।” उन्होंने अपने पति का नाम और चेहरा सार्वजनिक नहीं किया।

यूजर्स ने दी बधाईयां...

एक यूजर ने लिखा कि- 'अल्लाह के लिए सब कुछ छोड़ देना एक दुर्लभ शक्ति है, और आपने इसे खूबसूरती से दिखाया है। आपका सफ़र मुझे हर दिन प्रेरित करता है। यह नया अध्याय आपको शांति, आनंद और हर वह आशीर्वाद प्रदान करे जिसकी आप हकदार हैं, रानी, ​​आप अद्भुत हैं ???',एक यूजर ने लिखा कि- 'जायरा वसीम का निकाह और दीन की राह को अपनाना हमें ये याद दिलाता है कि इज्जत सिर्फ अल्लाह देता है, ना के बॉलीवुड की दुनिया। निकाह मुबारक ❤️'

फिल्म छोड़कर लाइमलाइट से दूर हुई जायरा...

जायरा वसीम को 16 साल की उम्र में फिल्म ‘दंगल’ (2016) से पहचान मिली। इस फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस भी मिला। इसके बाद उन्होंने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ (2017) में भी अदाकारी की और तारीफ बटोरी। हालांकि, 2019 में जायरा ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा था कि एक्टिंग उनके ईमान और धर्म से टकराती है।

अपने नोट में उन्होंने लिखा था—

“इस फील्ड ने मुझे प्यार और पहचान दी, लेकिन इसने मुझे धीरे-धीरे मेरे ईमान से दूर कर दिया।” इसके बाद से जायरा फिल्मों और पब्लिक लाइफ से दूर रहीं और सोशल मीडिया पर धर्म और अध्यात्म से जुड़ी बातें ही शेयर करती रही हैं।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।