Effect of Alcohol in Winter: क्या सर्दियों में शराब पीने से नहीं लगती ठंड? जानिए क्या है सच्चाई...

sardiyon-me-sharab-peene-se-thand-nahi-lagti-truth-experts

Effect of Alcohol in Winter: क्या सर्दियों में शराब पीने से नहीं लगती ठंड? जानिए क्या है सच्चाई...

effect of alcohol in winter क्या सर्दियों में शराब पीने से नहीं लगती ठंड जानिए क्या है सच्चाई

Effect of Alcohol in Winter: सर्दी का मौसम शुरु हो चुका है। जैसे - जैसे तापमान गिर रहा है, लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलग - अलग तरीके आजमाते हैं, कोई हिटर लाता है, कोई मिट्टी के बर्तन में आग जलाकर हाथ -पैरों को गर्म करते है, तो कोई गर्म सूप या खाना खाते है, और कुछ लोग तो शराब का सेवन करते है, कुछ लोग मानते है कि शराब पीने से ठंड कम लगती है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से यह धारणा गलत है। Read More: Gen Z Perfume Trend 2025: 2025 में परफ्यूम बिक्री में उछाल, Gen-Z बने सबसे बड़े खरीदार…

क्या शराब पीने से मिलती है गर्मी?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, शराब शरीर को असली गर्मी नहीं देती, बल्कि ठंड के प्रति संवेदनशीलता बढ़ा देती है। दरअसल, शराब पीने के बाद शरीर की रक्त वाहिकाएं (Blood Vessels) फैल जाती हैं। इससे स्किन की सतह पर ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे कुछ देर के लिए गर्मी का एहसास होता है। लेकिन वास्तविकता यह है कि शरीर का कोर टेंपरेचर घटने लगता है, जिससे ठंड का खतरा बढ़ जाता है।

ठंड में शराब पीना हो सकता है जानलेवा...

विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड के मौसम में शराब का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। शराब शरीर के तापमान को तेजी से कम करती है, जिससे हाइपोथर्मिया (Hypothermia) का खतरा बढ़ जाता है। हाइपोथर्मिया वह स्थिति है जब शरीर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है, जिससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। अल्कोहल से उत्पन्न गर्मी त्वचा की सतह तक सीमित रहती है, लेकिन हृदय, फेफड़े और मस्तिष्क जैसे महत्वपूर्ण अंगों तक यह गर्मी नहीं पहुंच पाती।

शरीर की प्राकृतिक गर्मी बनाए रखने की क्षमता में कमी..

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि शराब शरीर की शिवरिंग रिएक्शन (कंपकंपी) को दबा देती है। यह कंपकंपी ठंड में शरीर को गर्म रखने की प्राकृतिक प्रक्रिया होती है। इस प्रतिक्रिया के दबने से शरीर की प्राकृतिक हीट मेकिंग प्रक्रिया कमजोर पड़ जाती है और ठंड का असर अधिक बढ़ जाता है।

डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर पर असर...

शराब एक डाययूरेटिक (Diuretic) होती है, यानी इसे पीने से बार-बार पेशाब लगती है। ठंड में वैसे भी लोग पानी कम पीते हैं, और बार-बार पेशाब जाने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। डिहाइड्रेशन से शरीर की तापमान नियंत्रित करने की क्षमता घटती है, जिससे व्यक्ति को ठंड ज्यादा महसूस होती है। इसके अलावा, शराब हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित करती है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

ठंड का एहसास कम होना बन सकता है खतरा...

शराब पीने के बाद व्यक्ति को ठंड कम महसूस होती है। इसी वजह से कई बार लोग बिना जैकेट या कोट के बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर का तापमान अचानक गिर जाता है। यह लापरवाही जानलेवा स्थिति पैदा कर सकती है, खासकर बुजुर्गों और हृदय रोगियों के लिए।      

संबंधित सामग्री

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।