बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी

samrat-choudhary-bihar-24th-chief-minister

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी और NDA के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने। पटना के लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यहां जर्मन हैंगर में कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शपथ दिलाई। उनके साथ JDU के नेता बीजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

सम्राट चौधरी

24वें CM सम्राट

शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार समेत जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। राजभवन पहुंचने से पहले सम्राट चौधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की। CM पद लेने से पहले ही सम्राट की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। नीतीश कुमार ने कल यानि सोमवार को CM पद से इस्तीफा दिया था। वे अब राज्यसभा के सदस्य हैं। नीतीश कुमार बिहार में 20 साल मुख्यमंत्री के पद काबिज रहे।

[caption id="attachment_147233" align="alignnone" width="1275"]बीजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  बीजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।[/caption]

Samrat Choudhary: सम्राट का सफर

बिहार की राजनीति के सभी ध्रुवों की सियासत के अनुभवी सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। बाद में वे जनता दल यूनाईटेड और फिर भारतीय जनता पार्टी में पहुंचे। मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में 16 जनवरी 1968 को मुंगेर के लखनपुर गांव में जन्मे सम्राट के पिता शकुनी चौधरी बिहार के जानेमाने समाजवादी नेता थे और केंद्रीय मंत्री भी रहे। सम्राट चौधरी को राकेश कुमार भी कहा जाता है। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।