रुद्रप्रयाग में 8 दिन से लापता मासूम का मिला शव, मौत बनी सवाल

rudraprayag-missing-child-body-found-mystery-death

रुद्रप्रयाग में 8 दिन से लापता मासूम का मिला शव, मौत बनी सवाल

रुद्रप्रयाग में 8 दिन से लापता मासूम का मिला शव मौत बनी सवाल

Rudraprayag child Body: रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में 8 दिन से लापता 4 साल के मयंक का शव घर से महज डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि शरीर पर न तो चोट के निशान हैं और न ही जंगली जानवर के हमले के संकेत- जिससे मौत अब रहस्यमयी हो गई है।

[caption id="attachment_146805" align="alignnone" width="1104"]मयंक मयंक[/caption]

8 दिन से लापता

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बाड़व गांव में 4 साल का मयंक 4 अप्रैल को अचानक लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि उसकी मां जंगल गई थी और बच्चा भी पीछे-पीछे घर से निकल गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। रविवार को गांव की महिलाएं घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान उन्हें बच्चे का शव नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

Rudraprayag child Body: मौत बनी सवाल

पुलिस के मुताबिक, शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले, जंगली जानवर के हमले के भी कोई संकेत नहीं हैं और शव नीला पड़ा हुआ था। इसी वजह से बच्चे की मौत एक सवाल बन गई है। मयंक की तलाश के लिए पिछले 8 दिनों से ग्रामीण, वन विभाग, DDRF और पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। ड्रोन और CCTV फुटेज के जरिए भी आसपास के इलाकों की छानबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।

PM के बाद खुलासा

कोतवाली प्रभारी गुमान सिंह नेगी के मुताबिक, जिस जगह से 150 मीटर पहले तक सर्च किया गया था, उसी के आगे बच्चे का शव मिला। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब कई किलोमीटर तक तलाश की गई, तो यह इलाका कैसे छूट गया। शव को रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।