RR Vs SRH IPL 2026 Result: RR को मिली सीजन की पहली हार, प्रफुल्ल-साकिब के नाम 4-4 विकेट!

rr-vs-srh-ipl-2026-result-vaibhav-jurel-lhuan-0-pe-out

RR Vs SRH IPL 2026 Result: RR को मिली सीजन की पहली हार, प्रफुल्ल-साकिब के नाम 4-4 विकेट!

rr vs srh ipl 2026 result rr को मिली सीजन की पहली हार प्रफुल्ल-साकिब के नाम 4-4 विकेट

RR Vs SRH IPL 2026 Result: IPL का 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया। इसी के साथ लगातार 4 मैच में जीत दर्ज करने के बाद RR को सीजन की पहली हार मिली। यह हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाएं। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम ने 19 ओवर में बिखर गई।

SRH की शानदार पारी

SRH की तरफ से ओपनिंग करने के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड मैदान में उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर हैदराबाद को बड़ा झटका लगा। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अभिषेक कैच आउट हो गए। रवि बिश्नोई ने उनका कैच पकड़ा, जिसकी वजह से अभिषेक को बिना खाता खोले ही लौटना पड़ा। इसके बाद मैदान में ईशान किशन उतरे। 7वें ओवर में हैदराबाद ने दूसरा विकेट गंवाया। ट्रैविस हेड 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कप्तान रियान पराग ने आउट कराया। क्लासेन ने 40 रन, नितीश कुमार रेड्डी ने 28 रन और अनिकेत 6 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। सलिल अरोरा 24 रन बनाकर नाबाद रहें।

ईशान की आंधी

इसके बाद कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। किशन ने 30 बॉल पर अर्धशतक लगाया। 14वें ओवर में हैदराबाद को बड़ा झटका लगा। सेट बल्लेबाज ईशान 44 गेंदों पर 91 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 6 छक्के 8 चौके लगाए। संदीप शर्मा ने अपनी ही बॉल पर कैच किया।

ईशान किशन

हेनरिक क्लासेन 26 गेंदों पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तुषार देशपांडे की गेंद पर रियान पराग ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी मैदान में उतरे, और शानदार पारी खेली।

प्रपुल्ल- साकिब के नाम 4-4 विकेट

प्रपुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी। दोनों ही प्लेयर ने कमाल कर दिया। पहले ही ओवर में प्रपुल्ल ने लगातार 3 विकेट चटकाएं। दोनों ही क्रिकेटर ने इसी सीजन IPl 2026 में ही डेब्यू किया है। दोनों को SRH ने अपने टीम में 30-30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया। आते ही दोनों गदर मचा रहें हैं। दोनों ने राजस्थान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 4-4 विकेट चटकाएं। वहीं प्रफुल्ल 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुने गए।

RR  से सूर्यवंशी, जुरेल, लुआन 0 पर आउट

वैभव IPL की शुरुआत से ही फॉम में हैं, सबको लग रहा था आखिर इन्हें रन बनाने से कौन रोकेगा, क्योकि इन्होंने बुमराह, भुवनेश्वर, हेजलवुड जैसे बड़े - बड़े गेंदबाजों की गेंदबाजी के दौरान चौके-छक्के लगाएं हैं। लेकिन बीते दिन हुए मैच में प्रपुल्ल की आधी ने सूर्यवंशी को पहली बॉल पर आउट करा दिया। और वो 0 रन पर आउट हो गए। सूर्यवंशी के अलावा ध्रुव जुरेल, लुआन ड्री तीनों 0 पर आउट हो गए। वहीं यशस्वी जायसवाल 1 रन, टीम के कप्तान 4 रन बना कर पावेलियन लौट गए।

जडेजा और डोनोवान ने संभाली पारी

5 विकेट गिरने के बाद जडेजा और डोनोवन फरेरा बैटिंग करने आएं। जडेजा ने 32 गेंद में 5 चौके की मदद से 45 रन और डोवोवान 44 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 69 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। इनके अलावा तुषार 25 रन बनाकर आउट हो गए। इन तीनों की पारी ने शर्मनाक हार मिलने से टीम को बचा लिया। हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम 159 रन पर ही बिखऱ गई।

 

Also Read- RR vs SRH: ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, अभिषेक-क्लासेन आउट

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।