Rohit Sharma Emotional Video: 2023 में मिली हार पर टूट गए थे हिटमैन, संयास को लेकर किया खुलासा!

rohit-sharma-emotional-video-wc-2023

Rohit Sharma Emotional Video: 2023 में मिली हार पर टूट गए थे हिटमैन, संयास को लेकर किया खुलासा!

rohit sharma emotional video 2023 में मिली हार पर टूट गए थे हिटमैन संयास को लेकर किया खुलासा

इंडियन टीम का नहीं बल्कि हर भारतीय का दिल टूटा था, उस दिन भारत के हर प्लेयर के आंखो में आंसू थे, उस दिन को भूलना सिर्फ प्लेयर ही नहीं बल्कि भारतीय फैंस के लिए भी बहुत मुश्किल है। इस पर रोहित शर्मा ने खुलकर बात की उन्होंने उस क्षण में जो महसूस किया वो साझा किया। बता दें कि, मास्टर्स यूनियन द्वारा उन्हें honorary degree और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक क्रिकेट बैट से सम्मानित किया गया।

Rohit Sharma World Cup 2023: 11 मैच, 597 रन, फाइनल में हार

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम एक मैच नहीं हारी थी, लेकिन फाइनल में जीत नहीं सकी , उस वर्ल्ड कप में टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 11 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 597 रन बनाए, उनका स्टाइक रेट 125.94 और औसत 54.27 रह। उस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 240 रन बनाए, वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर जीत हासिल कर ODI विश्व कप फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम की।

Rohit Sharma Emotional Video: हिटमैन ने 2023 World Cup हार पर जताया दर्द

एक कार्यक्रम में रोहित शर्मा ने 2023 में मिली वर्ल्ड कप के हार के बाद का दर्द बयां किया उन्होंने कहा कि- "हर कोई बेहद निराश था। हमें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि क्या हुआ है। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से यह बहुत कठिन समय था क्योंकि मैंने उस विश्व कप के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया था, न केवल उससे दो या तीन महीने पहले, बल्कि 2022 में कप्तानी संभालने के बाद से ही।"

2022 में रोहित बने थे कप्तान

रोहित शर्मा का सबसे बड़ा सपना था, 2023 का वर्ल्ड कप जीतना उन्होंने कहा - ‘मेरा एक ही लक्ष्य था वर्ल्ड कप जीतना, चाहे टी20 हो या 2023 का वनडे वर्ल्ड कप. जब ऐसा नहीं हुआ, तो मैं पूरी तरह टूट गया. मेरे अंदर बिल्कुल भी ऊर्जा नहीं बची थी. मुझे खुद को संभालने में कुछ महीने लग गए.’ हालांकि, रोहित ने बताया कि उन्हें 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को तैयार करना था, लेकिन हार का दर्द इतना गहरा था कि उन्हें लगा अब उनके अंदर कुछ भी बाकी नहीं है"।

हार का दर्द अब भी नहीं हुआ कम

हिटमैन ने आगे कहा कि- ‘जब आप किसी चीज में अपना सब कुछ लगा देते हैं और नतीजा नहीं मिलता, तो ऐसा महसूस करना स्वाभाविक है. मेरे साथ भी यही हुआ, लेकिन मुझे पता था कि जिंदगी वहीं खत्म नहीं होती. यह मेरे लिए एक बड़ा सबक था, निराशा से कैसे उबरें और फिर से शुरुआत करें।’
'एक समय लगा अब क्रिकेट नहीं खेलना...'- रोहित
‘एक वक्त ऐसा भी आया जब मुझे सच में लगा कि मैं अब क्रिकेट नहीं खेलना चाहता, क्योंकि इस खेल ने मुझसे सब कुछ छीन लिया था और मेरे पास देने के लिए कुछ भी नहीं बचा था। इसमें वक्त लगा, बहुत सोच-विचार करना पड़ा और काफी मेहनत भी, मैं खुद को याद दिलाता रहा कि यह वही खेल है जिसे मैं दिल से प्यार करता हूं। मैं इसे इतनी आसानी से छोड़ नहीं सकता था।"
आगे कहा कि-
" धीरे-धीरे मैंने फिर से मेहनत शुरू की, ऊर्जा वापस आई और मैं मैदान पर लौट सका। मुझे पता था कि अगला बड़ा लक्ष्य 2024 का T20 वर्ल्ड कप है, जो अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना था और मुझे अपना पूरा ध्यान उस पर लगाना होगा। आज यह कहना आसान है, लेकिन उस वक्त यह बेहद मुश्किल था"
2027 वर्ल्ड कप जीतने का लक्ष्य
रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2024 में T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम चैंपियन बनी, जिसके बाद उन्होंने T-20 से संयास का ऐलान कर दिया। वो टेस्ट से भी संयास ले चुके हैं। अब उनका लक्ष्य है। 2027 का वर्ल्ड कप जीताना। Also Read-Don’t do these things on Saturday: भूलकर भी न लें ये चीजें, नहीं तो जीवन में आएगी निगेटिविटी!

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.