Rishabh Pant Video Viral: चोट के बावजूद पंत मैदान में लौटे, फैंस ने तालियों से क...

rishabh-pant-injured-return-ground-fans-cheer-viral-video

Rishabh Pant Video Viral: चोट के बावजूद पंत मैदान में लौटे, फैंस ने तालियों से किया स्वागत वीडियो वायरल!

rishabh pant video viral चोट के बावजूद पंत मैदान में लौटे फैंस ने तालियों से किया स्वागत वीडियो वायरल

IND vs ENG Match Rishabh Injured: मैच के दौरान पंत हुए इंजर्ड, BCCI ने दी पंत की हेल्थ अपडेट!

पंत का वीडियो वायरल...लोगों ने की सराहना...

पंत जब मैदान में उतरे दर्शको ने खड़े होकर तालियो के साथ उनका स्वागत किया। ऋषभ का हौसला बढ़ाया। पंत लंगड़ाते हुए धीरे - धीरे सीढ़ियो से उतर रहें थे, चारों तरफ ऋषभ का नाम गूंज रहा था।

साथ ही कमेंटेटर ने कहा कि-

"तेरी सोच पर मैं चल नहीं सकता, तेवर अपना मैं बदल नहीं सकता, अरे मोम का पुतला समझ रखा है क्या, मैं हूं वह लोहा जो किसी लौ से पिघल नहीं सकता।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

फैंस ने दिए कुछ इस तरह रिएक्शन...

पंत के दर्द में होते हुए मैदान पर उतरना, यह दर्शता है कि अगर भारतीय टीम को उनकी जरुरत हैं तो उनके लिए उनका दर्द माइने नही रखता। वो अपना बेस्ट देंगे। और उनकी हिम्मत को देखते हुए लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। एक ने लिखा कि- देश के लिए खेला, और अब देश उसका दर्द महसूस कर रहा है।Respect, एक ने लिखा कि- Already God given him One More Life❤️?, एक ने लिखा कि- Pant is like - “With Great Power, Comes Great Responsibility !!!” ???।

कैसे लगी पंत को चोट

रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में पंत को 68वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद पर दाहिने पैर में चोट लग गई, जिससे ऋषभ के पैर से खून निकलने लगा और उसके बाद चलना तो दूर उनसे खड़े होते भी नहीं बन रहा था। उन्हें स्ट्रेचर वैन से मैदान के बाहर ले जाया गया। पंत ने 48 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। फिर उन्हें एंबुलेंस मैदान के बाहर लेकर जाया गया था। Rishabh Pant Injury Update

पंत ने ठोकी जुझारू फिफ्टी, टेस्ट में सहवाग की बराबरी की...

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक बार फिर संकटमोचक पारी खेलते हुए अपना 18वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (27 रन) के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 23 रन जोड़े। जब स्कोर 337 पर था, तब सुंदर और अंशुल कंबोज दोनों आउट हो गए, लेकिन पंत ने मोर्चा संभाले रखा और टीम को 350 के करीब पहुंचाया। चोट से जूझते हुए भी उन्होंने आक्रामक तेवर नहीं छोड़े। उन्होंने जोफ्रा आर्चर पर छक्का और बेन स्टोक्स की गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान पंत ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। आर्चर की गेंद पर लगाया गया उनका छक्का टेस्ट क्रिकेट में उनका 90वां छक्का था, और इसी के साथ उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली। अब पंत भारत की ओर से टेस्ट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

सचिन तेंदूलकर ने दी शाबाशी...

सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट में उन्होंने लिखा कि- " लचीलापन का अर्थ है दर्द से जूझना और उससे ऊपर उठना। @RishabhPant17 ने चोट के बावजूद खेल में वापसी करके और ऐसा प्रदर्शन करके ज़बरदस्त जज्बा दिखाया। उनका अर्धशतक अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए ज़रूरी धैर्य और दृढ़ संकल्प की एक ज़बरदस्त याद दिलाता है। एक साहसी प्रयास, और ऐसा प्रयास जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। शाबाश, ऋषभ!"

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।