लाल बैग, लाश..गैंगरेप के बाद हत्या, रोहतास में अर्धनग्न हालत में मिली युवती

red-bag-horror-gang-rape-murder-rohtas-semi-nude-body

लाल बैग, लाश..गैंगरेप के बाद हत्या, रोहतास में अर्धनग्न हालत में मिली युवती

लाल बैग लाशगैंगरेप के बाद हत्या रोहतास में अर्धनग्न हालत में मिली युवती

Rohtas Gang Rape Murder: बिहार के रोहतास से हैरान करने वाली खबर सामने आई। स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे एक बड़ा सा लाल रंग का ट्रॉली बैग मिला। सुबह स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही इस ट्रॉली बैग पर पड़ी, तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बैग काफी  भारी लग रहा था और उसकी चैन थोड़ी खुली हुई थी। बैग से बदबू भी आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

अर्धनग्न हालत में मिली लाश

मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही खोला गया, वहां मौजूद लोगों औरह पुलिस के होश उड़ गए। ट्रॉली बैग से एक युवती का शव मिला। जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 साल की बताई जा रही है। शरीर पर कपड़े नहीं थे। FSL टीम के जांच अधिकारी के अनुसार, युवती का गैंगरेप हुआ है। [caption id="attachment_131701" align="alignnone" width="555"]सब्जी मंडी के पीछे लाल रंग के ट्रॉली बैग में मिली लाश सब्जी मंडी के पीछे लाल रंग के ट्रॉली बैग में मिली लाश[/caption]

Rohtas Gang Rape Murder: नोंचने और मारपीट के निशान

बताया जा रहा है कि युवती के साथ दरिंदगी करने के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। सिर पर भारी चीज से मारा गया। इतना ही नहीं, उसके चेहरे, पीठ और शरीर के आगे वाले हिस्से पर नोंचने और मारपीट के निशान मिले। पूरा मामला डेहरी नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास का है। युवती सासाराम की रहने वाली बताई जा रही है।

ट्रॉली बैग में मिली लाश

Rohtas Gang Rape Murder: बता दे कि, रविवार सुबह करीब 10 बजे सफाई कर्मचारी रामपुर चौराहा के पास कचरा उठाने पहुंचे तो उनकी नजर वहां फेंके गए एक लाल ट्रॉली बैग पर पड़ी। ट्रॉली से बदबू आने पर उन्होंने इसके बारे में स्थानीय लोगों को बताया। कुछ ही मिनटों में मौके पर भीड़ इक्कठा हो गई। इसके बाद पुलिस को फोन किया और मामले की सूचना दी। पुलिस के अनुसार, शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। अर्धनग्न हालत में लाश मिली। वहीं, प्राइवेट पार्ट पर भी गहरी चोट है, जिसको लेकर FSL टीम का कहना है लड़की का गैंगरेप हुआ है। रेप के बाद उसकी हत्या की गई। शनिवार देर रात शव को कचरे में फेंकने की बात सामने आ रही है। [caption id="attachment_131702" align="alignnone" width="561"]पुलिस कर रही जांच पुलिस कर रही जांच[/caption]

मामले की पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक सबूत जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैग यहां कब और किसने फेंका। फिलहाल, युवती की सही पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसके फोटो को आसपास के थानों में भेजा है। डेहरी SDPO गौरव कुमार यादव ने बताया, मामला बेहद संवेदनशील है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर विमलेंद्र कुमार के अनुसार, शव पर फिजिकल चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को मोड़ने के कारण शरीर पर प्रेशर के निशान मिले। गले पर कोई निशान नहीं मिले।

संबंधित सामग्री

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

राज्य

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

पटना में गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर केंद्रित सम्मेलन आयोजित, जिसमें बिहार सरकार ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति प्रस्तुत की।

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

देश-विदेश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

राज्य

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।