RCB vs RR IPL 2026 Result: सूर्यवंशी ने किया दिग्गज प्लेयर्स की नाक में दम, RR क...

rcb-vs-rr-ipl-2026-match-result

RCB vs RR IPL 2026 Result: सूर्यवंशी ने किया दिग्गज प्लेयर्स की नाक में दम, RR को मिली लगातार चौथी जीत!

rcb vs rr ipl 2026 result सूर्यवंशी ने किया दिग्गज प्लेयर्स की नाक में दम rr को मिली लगातार चौथी जीत

RCB vs RR IPL 2026 Result: IPL 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ राजस्थान टीम ने लगातार इस सीजन में चौथी जीत दर्ज की। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी वहीं पहले बल्लेबाजी करती हुई RCB टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी RR टीम ने 18 ओवर में 202 रन का टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

वैभव सूर्यवंशी की धुंआधार पारी

वैभव सूर्यवंशी ने तो कमाल ही कर दिया। गोली की धार की तरह सूर्यवंशी ने चौके और छक्के की बरसात कर दी और सिर्फ 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक ठोका। उन्होंने 26 गेंद में 78 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनकी दमदार बल्लेबाजी देखकर हर कोई हैरान है। हालांकि क्रुणाल पंड्या ने वैभव को आउट करा दिया।

ध्रुव जुरेल की धमाकेदार पारी

वहीं टीम से ध्रुव जुरेल ने भी कमाल की पारी खेली। उन्होंने 43 गेंद में 8 चौके और 3 छक्को की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहें और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इनके अलावा टीम से यशस्वी जायसवाल ने 13 रन, हेटमायर 0 पर आउट, रियान पराग 3 रन बनाकर पावेलियन लौटे वही रवींद्र जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहें।

RCB की शुरुआत खराब

ओपनिंग करने आए फिल शाल्ट औऱ विराट कोहली तो शॉल्ट बिना खाता खोले ही पावेलियन लौट गए। वहीं देवदत्त पडिक्कल 14 रन बनाकर आउट हो गए। जोफ्रा की गेंद पर हैटमेयर ने उनका कैच पकड़ा। विराट कोहली ने अच्छी पारी खेली पर रवि बिश्नोई ने उन्हें बोल्ड कर दिया। विराट ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए। जिसमें 7 चौके शामिल है। क्रुणाल पंड्या 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रवि बिश्नोई ने उन्हें आउट किया। जितेश शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए।

RCB को नहीं जीत सके कप्तान

125 रनों पर 7 विकेट गिरने के बाद RCB टीम 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रनों की पारी खेली। इस के साथ रजत के 3000 रन T20 में पूरे हो गए। 9वें नंबर पर इम्पैक्ट सब के तौर पर वेंकटेश अय्यर आए और उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 29 रन ठोके। लेकिन टीम को जीत नहीं मिली।

RR की ओर से जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई ने झटके 2 विकेट। फिल 0 पर आउट।

संबंधित सामग्री

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

राज्य

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

संजय मेहता ने हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, और वहां के विकास परिदृश्य पर चर्चा की।

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

राज्य

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी टाइल मिस्त्री ने बकाया भुगतान का बहाना बनाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

बेअदबी कांड में फिर बढ़ीं सुखबीर बादल की मुश्किलें, SIT का समन 

राज्य

बेअदबी कांड में फिर बढ़ीं सुखबीर बादल की मुश्किलें, SIT का समन 

सुखबीर बादल को बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड मामलों में SIT ने समन जारी किया है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

पुरी में वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए विशेष रथों पर आयोजित की जाती है। यह यात्रा धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी 4 लोगो की गई जान ,मामा के घर जा रहे थे 

राज्य

ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी 4 लोगो की गई जान ,मामा के घर जा रहे थे 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर हाईवे पर स्कूटी ट्रैक्टर से टकराई, जिसमें दो बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई।