RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!

rcb-ipl-2026-match-venue-home-ground

RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!

rcb ipl 2026 match venue फैंस के लिए खुशखबरी घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा rcb जलवा

RCB IPL 2026 Match Venue: RCB Home Ground 2026 Venue: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए खुशखबरी है,अब RCB टीम एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौट रही है। टीम IPL 2026 में अपने 7 घरेलू मुकाबलों में से 5 मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी 2 मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

फ्रेंचाइजी ने 3 मार्च को इसकी ऑफिशियल घोषणा कर दी है।

2 मार्च की बैठक में हुआ फैसला

2 मार्च सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) और फ्रेंचाइजी अधिकारियों के बीच लंबी बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी फैसले की जानकारी दे दी गई है।

[caption id="attachment_82091" align="alignnone" width="1010"]RCB big news IPL 2025 IPL 2026 का शेड्यूल इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक 28 मार्च को सीजन का ओपनिंग मैच भी चिन्नास्वामी में हो सकता है।[/caption]

पहली बार बड़े मैच की मेजबानी

पिछले सीजन खिताब जीतने के बाद आयोजित विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस दुखद घटना के बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई बड़ा घरेलू टूर्नामेंट आयोजित नहीं हुआ।

Virat Kohli emotional win

न तो रणजी ट्रॉफी, न विजय हजारे ट्रॉफी और न ही महाराजा ट्रॉफी (KSCA T20) के मुकाबले यहां खेले गए। सुरक्षा और जांच प्रक्रिया के चलते लंबे समय तक इस वेन्यू पर अनिश्चितता बनी रही।

डी’कुन्हा कमेटी ने उठाए थे सवाल

विमेंस वर्ल्ड कप के दौरान जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी ने भी स्टेडियम को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित बताया था। रिपोर्ट में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गई थीं।

कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में हादसे के लिए RCB प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। सरकार ने कहा था कि- 'विक्ट्री परेड के आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। रिपोर्ट में टीम के प्रमुख खिलाड़ियों का भी जिक्र था।'

सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार

फ्रेंचाइजी के मुताबिक, IPL 2026 से पहले स्टेडियम के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया है। भीड़ नियंत्रण, एंट्री-एग्जिट मैनेजमेंट और आपातकालीन व्यवस्थाओं में सुधार किए गए हैं।

RCB ने बयान में कहा कि- 'राज्य सरकार, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस के सहयोग से सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं। फ्रेंचाइजी ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी।'

संबंधित सामग्री

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।