ड्रग तस्करी की कमाई पर बड़ा प्रहार, रतलाम के तीन तस्करों की 14 करोड़ से ज्यादा संपत्ति फ्रीज

ratlam-drug-trafficking-assets-freeze-safema-action

ड्रग तस्करी की कमाई पर बड़ा प्रहार, रतलाम के तीन तस्करों की 14 करोड़ से ज्यादा संपत्ति फ्रीज

ड्रग तस्करी की कमाई पर बड़ा प्रहार रतलाम के तीन तस्करों की 14 करोड़ से ज्यादा संपत्ति फ्रीज

ratlam drug trafficking: रतलाम में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा अब सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा। ताजा कार्रवाई में ड्रग तस्करी से जुटाई गई करोड़ों की संपत्तियों पर सीधी चोट की गई है। रतलाम पुलिस ने मुंबई स्थित अदालत से तीन कुख्यात तस्करों की 14 करोड़ 72 लाख रुपए से ज्यादा की अचल संपत्तियां फ्रीज कराने के आदेश हासिल किए हैं।यह कार्रवाई उन मामलों के बाद सामने आई है, जिनमें पुलिस पहले ही सजा दिला चुकी है, और अब अवैध कमाई को जड़ से खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

ratlam drug trafficking: SAFEMA कोर्ट से मिले आदेश

रतलाम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े सात आरोपियों की कुल 78.50 करोड़ रुपए की संपत्तियों को फ्रीज कराने के लिए SAFEMA न्यायालय, Mumbai में प्रकरण प्रस्तुत किए थे। इनमें से तीन मामलों में कोर्ट ने संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी कर दिए हैं.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई NDPS Act, 1985 के तहत की गई है, जहां यह साबित हुआ कि संपत्तियां नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई थीं और उनका कोई वैध आय स्रोत नहीं मिला।

ratlam drug trafficking: किसकी कितनी संपत्ति फ्रीज

31 मार्च 2014 को मादक पदार्थ और शराब तस्करी के मामले में पकड़े गए गुमान सिंह गुर्जर को 10 साल की सजा मिल चुकी है। जांच में सामने आया कि तस्करी से अर्जित 1.30 हेक्टेयर कृषि भूमि उसके नाम दर्ज है। कोर्ट ने करीब 1.30 करोड़ रुपए मूल्य की इस जमीन को फ्रीज करने के आदेश दिए हैं। Also Read-रीवा के फेमस डॉक्टर का ‘डर्टी सीक्रेट’, पत्नी ने गर्लफ्रेंड संग रंगेहाथों पकड़ा, लगा दी क्लास

भगवान सिंह राजपूत

डोडाचूरा तस्करी के बड़े मामले में दोषी पाए गए भगवान सिंह राजपूत को 15 साल का सश्रम कारावास हुआ था। उसके और उसके परिवार के नाम पर दर्ज 10.62 हेक्टेयर कृषि भूमि और एक पक्का मकान फ्रीज किया गया है। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत 11.60 करोड़ रुपए बताई गई है। Also Read-एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सहभागिता

गोपाल धाकड़

7 नवंबर 2013 को मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार गोपाल धाकड़ को भी 10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। उसके नाम की 1.27 हेक्टेयर कृषि भूमि, जिसकी कीमत करीब 1.82 करोड़ रुपए है, अब फ्रीज कर दी गई है।
पुलिस का साफ संदेश
रतलाम पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई एसपी अमित कुमार के निर्देशन और एएसपी ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में पूरी की गई। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े बाकी लोगों की भी पहचान की जा रही है और आने वाले दिनों में और संपत्तियों पर कार्रवाई हो सकती है.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।