Mother Kills Daughter: मां ने 4 साल की बेटी की हत्या के बाद की आत्महत्या की कोशिश!

rajasthan-mother-kills-4-yr-old-daughter

Mother Kills Daughter: मां ने 4 साल की बेटी की हत्या के बाद की आत्महत्या की कोशिश!

mother kills daughter मां ने 4 साल की बेटी की हत्या के बाद की आत्महत्या की कोशिश

Mother Kills Daughter: राजस्थान के अलवर में एक महिला ने अपनी 4 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है बच्ची के गले में रस्सी के निशान है, इससे पता चलता है कि बच्ची का रस्सी से गला घोटा गया है। महिला ने बेटी को मारने के बाद ब्लेड से खुद के हाथों की नसें काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह मामला घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ इलाके की 17 अप्रैल शुक्रवार सुबह की है।

मृतक बच्ची के ताऊ का बयान

बच्ची के ताऊ नीरज सैनी ने बताया कि- 'सुबह करीब 7 बजे गरिमा (4) को स्कूल भेजने के लिए पिता संतोष (27) ने कमरे का गेट खोला। बेटा ठीक था, उसे कोई दिक्कत नहीं थी। बेटी को जगाया तो वह बोल नहीं रही थी। उसे तुरंत राजगढ़ हॉस्पिटल लेकर गए।

उसके बाद संतोष की पत्नी शीला (25) को देखा। वह बेहोशी की हालत में थी। गांव के 2लोगों को बुलवाया। उसके बाद गाड़ी से शीला को भी हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टरों ने गरिमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं शीला की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।'

युवती मानसिक रुप से थी परेशान

नीरज सैनी ने आगे बताया कि- 'शीला पिछले 2 साल से मानसिक रूप से परेशान है। उसकी स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह कई बार अजीब हरकतें भी करती थी। उसकी आवाज भी बदल जाती थी। इस वजह से दोनों बच्चे भी उससे दूरी बनाकर रखते थे। लेकिन वह बच्चों को जबरदस्ती अपने पास सुलाती थी।'

पुलिस को दी सूचना

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले की जांच करनी शुरु की। थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया- 'घटना को लेकर आसपास के लोग और परिवार से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। महिला के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।'

  Also Read- Udaipur ANM Suicide: प्रेमी डॉक्टर ने किसी और से की शादी तो नाराज प्रेमिका ने कर लिया सुसाइड!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।