Rajasthan CM Met PM Modi: CM भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

rajasthan-cm-met-pm-modi-these-issues-were-discussed

Rajasthan CM Met PM Modi: CM भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

rajasthan cm met pm modi cm भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

Rajasthan CM Met PM Modi: राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल कुछ साल और राजनीतिक नियुक्तियों की अटकलों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे ने प्रदेश की सियासत और शासन दोनों में हलचल मचा दी है.दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से लंबी मुलाकातों के बाद मुख्यमंत्री का कल कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाना कई तरह की चर्चाओं को सकेंत है. दिल्ली में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात में राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर तैयार किया गया रिपोर्ट कार्ड सौंपा और फ्लैगशिप योजनाओं की अब तक की प्रगति का पूरा ब्यौरा दिया. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है. सरकार इस सम्मेलन को एक बड़े सामाजिक जुड़ाव के अवसर के रूप में देख रही है जहां देश और विदेश में बसे राजस्थानियों को फिर से राज्य से जोड़ने की कोशिश की जाएगी. READ MORE :Barmer Ed Raid: बाड़मेर में महिला मंडल एनजीओं के ऑफिस में ED ने छापामारा

Rajasthan CM Met PM Modi: मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा

वहीं इस मुलाकात के बाद राज्य में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं को नया जोर मिला है। सीएम ने प्रस्तावित बदलाव की जानकारी पीएम मोदी को दी और उनके सुझाव के बाद राजस्थान में भी मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है। राज्य में यह प्रक्रिया पिछले कई दिनों से चल रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इसे एक चरणबद्ध प्रक्रिया बताया था, Read More-Mohan government is taking loan: मोहन सरकार 3 हजार करोड़ के कर्ज के लिए ऑक्सन करेगी

Rajasthan CM Met PM Modi in delhi: रिफाइनरी प्रोजेक्ट का जल्द शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट के जल्द शुभारंभ का आग्रह भी किया,क्योंकि यह परियोजना लंबे समय से राज्य की सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक योजनाओं में मानी जाती है और इसके शुरू होने से बड़े स्तर पर निवेश और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी. दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी हुई. माना जा रहा है कि इस बातचीत में राजस्थान सरकार और भाजपा संगठन के कामकाज पर फीडबैक के साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई है. इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात में राज्य के बजट, केंद्रीय योजनाओं से मिलने वाली राशि और लंबित वित्तीय मामलों पर बात हुई है.  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।