rajasthan-budget-2026-cm-bhajan-lal-prosperity-guarantee-card-pilot-disappointing

CM भजनलाल ने बजट को बताया खुशहाली का 'गारंटी कार्ड', पायलट बोले - निराशाजनक 

By : Himani Shrotriya
CM भजनलाल ने बजट को बताया खुशहाली का 'गारंटी कार्ड', पायलट बोले - निराशाजनक 
CM Bhajanlal Budget Reaction: राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट 2026 पेश किया। इस बार बजट की अटैची का रंग भी बदला हुआ था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान बजट 2026 पर प्रतिक्रिया दी। CM ने कहा कि विकसित राजस्थान @2047 के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने वाला ऐतिहासिक बजट है। 
खुशहाली का 'गारंटी कार्ड

खुशहाली का 'गारंटी कार्ड'

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्पष्ट विजन के साथ हर हाथ को काम, हर खेत को पानी और हर घर में खुशहाली लाने के लिए प्रयासरत है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली का 'गारंटी कार्ड' है। 

‘पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी’

CM ने कहा यह बजट गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता के सशक्तीकरण का नया मार्ग प्रशस्त करेगा। बजट में प्रस्ताव से प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़कों, सुदृढ़ कनेक्टिविटी और हमारी गौरवशाली संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों देखरेख से पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

CM Bhajanlal Budget Reaction: ‘बजट विकास का आधार’

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह सर्वस्पर्शी बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगा। हम जन-जन की आकांक्षाओं को पूरा कर एक समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य की नींव मजबूत कर रहे हैं। 

CM भजनलाल

पायलट बोले - बजट निराशाजनक 

वहीं कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने राजस्थान बजट 2026 को निराशाजनक बताया। बजट भाषण के बाद विधानसभा के बाहर आकर पायलट ने कहा कि सरकार का आधा कार्यकाल पूरा हो चुरा है। अब जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है, बार-बार घोषणाएं करते हैं, लोग उम्मीद बांधकर रखते हैं, और बजट वाले दिन सारी उम्मीदों को तोड़ देते है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026