पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे PM, CM शर्मा ने किया निरीक्षण

pm-modi-inaugurate-pachpadra-refinery-rajasthan-cm-inspection

पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे PM, CM शर्मा ने किया निरीक्षण

पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे pm cm शर्मा ने किया निरीक्षण

Pachpadra Refinery: राजस्थान के औद्योगिक इतिहास में 21 अप्रैल 2026 की तारीख स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। बालोतरा के पचपदरा में स्थापित देश की अत्याधुनिक रिफाइनरी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस महा-आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पचपदरा पहुंचे।

पचपदरा रिफाइनरी

CM ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री भजनलाल ने रिफाइनरी परिसर का विस्तृत दौरा किया और लोकार्पण समारोह के लिए बनाए जा रहे विशाल डोम, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, DGP राजीव शर्मा और मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।

2 महीने में दूसरा दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 महीने के भीतर दूसरी बार राजस्थान आ रहे हैं। इससे पहले 28 फरवरी 2026 को उन्होंने अजमेर का दौरा किया था, जहां 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। अब पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण राजस्थान के आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाला 'गेम चेंजर' साबित होगा।

[caption id="attachment_146964" align="alignnone" width="1304"]CM ने अधिकारियों को दिए निर्देश CM ने अधिकारियों को दिए निर्देश[/caption]

Pachpadra Refinery: CM के निर्देश

पचपदरा रिफाइनरी का सफर चुनौतियों और लागत में बढ़ोतरी वाला रहा। यह रिफाइनरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम है। मुख्यमंत्री शर्मा के साथ दौरे पर मंत्री KK विश्नोई, जोराराम कुमावत और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लोकार्पण कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होना चाहिए, क्योंकि यह प्रोजेक्ट न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

राज्य

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

संजय मेहता ने हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, और वहां के विकास परिदृश्य पर चर्चा की।

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

राज्य

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी टाइल मिस्त्री ने बकाया भुगतान का बहाना बनाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

पुरी में वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए विशेष रथों पर आयोजित की जाती है। यह यात्रा धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी 4 लोगो की गई जान ,मामा के घर जा रहे थे 

राज्य

ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी 4 लोगो की गई जान ,मामा के घर जा रहे थे 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर हाईवे पर स्कूटी ट्रैक्टर से टकराई, जिसमें दो बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

बद्रीनाथ धाम में भगवान बदरी नारायण के अभिषेक के लिए प्रयोग होने वाले चंदन की गुणवत्ता को लेकर विवाद उठा है। मुख्य पुजारी ने जांच की मांग की।