विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ, CM भजनलाल बोले - हमारी संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की

grand-kalash-yatra-begins-cm-bhajan-lal-sharma-sarve-bhavantu-sukhinah-culture

विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ, CM भजनलाल बोले - हमारी संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की

विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ cm भजनलाल बोले -  हमारी संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की

Kalash Yatra Inauguration CM Bhajan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के आराध्य श्री गोविंददेव जी मंदिर परिसर स्थित जय निवास उद्यान से विधिवत पूजा-अर्चना कर विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संत-महात्मा राष्ट्र को सही दिशा देकर सनातन संस्कृति को मजबूत कर रहे हैं तथा इनके विचार मानवता, सेवा एवं सद्भावना का संदेश देते हैं। 

विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ

‘हमारी संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की’

CM भजनलाल ने युवाओं से आह्वान किया कि संतों की शिक्षाओं और आदर्शों को आत्मसात करें तथा भारत की गौरवाशाली परम्परा को आगे बढ़ाने में योगदान दें। CM शर्मा ने कहा कि बाबा बालनाथ ने भारतीय धर्म और  संस्कृति को आगे बढ़ाने में अद्वितीय योगदान दिया। इसी परंपरा का बाबा बस्तीनाथ जी महाराज भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की अवधारणा पर आधारित है, जो मानवता के कल्याण का संदेश देती है। 

 CM भजनलाल बोले -  हमारी संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की

Kalash Yatra Inauguration CM Bhajan: कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु

इस दौरान पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्री बस्तीनाथ महाराज को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने महाराज जी के आशीर्वचन भी सुनें। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोविंददेव मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भगवान गोविंददेव जी के जयघोष किया।

संबंधित सामग्री

'CM कमरे में बंद कर मोटे बांस से भी पीटें, तब भी JMM का साथ नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस नेता': भानु प्रताप शाही

राज्य

'CM कमरे में बंद कर मोटे बांस से भी पीटें, तब भी JMM का साथ नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस नेता': भानु प्रताप शाही

भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस और JMM के गठबंधन पर कड़ी आलोचना की, उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस के लिए 'एटीएम कार्ड' बन गया है।

MP में 70 सांदीपनि विद्यालयों के भव्य लोकार्पण से बदलेगा शिक्षा का चेहरा,M बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम

राज्य

MP में 70 सांदीपनि विद्यालयों के भव्य लोकार्पण से बदलेगा शिक्षा का चेहरा,M बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश में 70 सांदीपनि विद्यालयों का उद्घाटन 15 जुलाई तक होगा, जिसमें विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम और स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी।

मानसून सत्र में UCC बिल पर सस्पेंस,सरकार ने 26 जुलाई तक बढ़ाया यूसीसी कमेटी का कार्यकाल

राज्य

मानसून सत्र में UCC बिल पर सस्पेंस,सरकार ने 26 जुलाई तक बढ़ाया यूसीसी कमेटी का कार्यकाल

मध्यप्रदेश में UCC के प्रस्ताव की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंची, कार्यकाल विस्तार से अगले मानसून सत्र में पेश होने की संभावना कम।

नोटिस के बाद एमपी कांग्रेस में गहराया बवाल, नेताओं ने लगाए भेदभाव और गुटबाजी के गंभीर आरोप

राज्य

नोटिस के बाद एमपी कांग्रेस में गहराया बवाल, नेताओं ने लगाए भेदभाव और गुटबाजी के गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश कांग्रेस में अनुशासनहीनता और गुटबाजी के आरोपों के चलते अंदरूनी कलह गहराई। प्रियंका करार और सुरेश पटेल धाकड़ ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए।

हरदा का 103 साल पुराना स्कूल बना खतरे का घर, टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर मासूम

राज्य

हरदा का 103 साल पुराना स्कूल बना खतरे का घर, टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर मासूम

हरदा के 103 वर्ष पुराने डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छत तूफान से क्षतिग्रस्त, मानसूनी बारिश में छात्र संकट में।