Raja Saab Box Office Collection: प्रभास की फिल्म ने पहले दिन 'धुंरधर' फिल्म से भी ज्यादा की कमाई!

raja-saab-box-office-1st-day-collection

Raja Saab Box Office Collection: प्रभास की फिल्म ने पहले दिन 'धुंरधर' फिल्म से भी ज्यादा की कमाई!

raja saab box office collection प्रभास की फिल्म ने पहले दिन धुंरधर फिल्म से भी ज्यादा की कमाई

प्रभास की मोस्टअवेटेड अपकमिंग फिल्म 'द राजा साहब' 9 जनवरी को सिनेमा पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्मी मिस्ट्री, हॉरर और कॉमेडी से भरी हुई है। पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया। हालांकि क्रिटिक्स से इस फिल्म के निगेटिव रिव्यू मिलने के बाद भी पहले दिन फैंस की भीड़ रही। आइए जानते हैं कैसी है कहानी और कितने रुपए का कलेक्शन किया।

Raja Saab Box Office Collection: पहले दिन का कलेक्शन

'द राजा साहब' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, पहले दिन 54.15 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके प्री-रिलीज में फिल्म का कलेक्शन 9.15 करोड़ रुपये है, दोनों को मिलाकर ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई 63.3 करोड़ रुपए हुई। हिंदी भाषा में फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपए की कमाई की। तमिल में फिल्म ने 40 लाख रुपये की कमाई की। मलयालम में 10 लाख, कन्नड़ में 10 लाख, तेलुगु भाषा में 56.55 करोड़ का कलेक्शन किया।

Raja Saab Box Office Collection: पहले दिन ज्यादा कमाई करने वाली 6वीं फिल्म

इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन काफी अच्छा रहा। प्रभास की पहली फिल्म जिसने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की थी वो है 'बाहुबली 2' जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे नंबर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म कल्कि 2898 एडी रही , जिसने 95.3 करोड़ की कमाई की। तीसरी बड़ी ओपनर फिल्म सैलरी रही जिसकी कमाई 90.7 करोड़ की थी। प्राइस फिल्म ने 89 करोड़ किए। और आदिपुरुष उस फिल्म की फस्ट डे 86.75 करोड़ की कमाई हुई थी।

पहले दिन की कमाई ने धुरंधर को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह की फेमस फिल्म 'धुरंधर' जो कि बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है, उसने भी अपने पहले दिन इतनी कमाई नहीं की, जितनी साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म 'द राजा साहब' ने की। धुंरधर की पहले दिन की कमाई लगभग 28 करोड़ रुपये की थी। वहीं प्रभास की फिल्म ने पहले दिन 63.3 करोड़ रुपए की कमाई की।

क्या है फिल्म की स्टोरी?

'राजा साहब' उत्तर प्रदेश के एक दूरदराज के गांव में अपनी नानी के साथ रहने वाले एक युवा लड़के की दिल छू लेने वाली कहानी है। अल्जाइमर से जूझ रही लक्ष्मी देवी को हमेशा लगता है कि उनका पति रामराज (अमिताभ बच्चन द्वारा अभिनीत) किसी गुप्त अभियान पर गया है और जल्द लौटेगा। जब राजा साहब की मुलाकात एक रहस्यमयी बूढ़े आदमी से होती है, जो उनके नाना से हूबहू मिलता-जुलता है, तो वह इस बुजुर्ग जोड़े को फिर से एक करने के लिए एक रोमांचक यात्रा पर निकल पड़ता है। इस सफर में कई हृदयस्पर्शी क्षण, पारिवारिक रहस्य और अलौकिक मोड़ सामने आते हैं, जो कहानी को और भी गहरा बनाते हैं।

प्रभास बने पुश्तैनी हवेली के वारिस…
प्रभास एक पुश्तैनी हवेली के उत्तराधिकारी के रूप में नजर आते हैं। यह हवेली सालों से बंद और खंडहर में तब्दील हो चुकी है। यहां पहुंचकर उन्हें पता चलता है कि यह एक रहस्यमयी और भूतिया हवेली है, जिसकी दीवारों में कई गहरे राज छुपे हैं। इसमें दादा जी की आत्मा भटकती दिखाई देती है, तो एक तरफ दादी मां दुर्गा से पोते की रक्षा की प्रर्थना करती हैं। इसमें कोई प्रभास को कंट्रोल करते भी दिखाई देगा।
रोमांस और हॉरर का डबल डोज…
करीब 3 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में दर्शकों को रोमांस और हॉरर का डबल मजा देखने को मिला था। प्रभास अपनी तीनों हीरोइनों के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखते हैं, वहीं हवेली का डर और कॉमेडी टाइमिंग दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाला है। संजय दत्त का खतरनाक अवतार… ट्रेलर की शुरुआत में बोमन ईरानी प्रभास को हिप्नोटिज्म से कंट्रोल करते नजर आते हैं। इसके बाद कॉमेडी, रोमांस और डर का कॉम्बिनेशन दिखाया गया है। लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज है संजय दत्त की एंट्री, जो विलेन के तौर पर बेहद डरावने और खतरनाक अंदाज में दिखाई देते हैं। प्रभास का डबल रोल… ट्रेलर के अंत में खुलासा होता है कि प्रभास फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं। वहीं, संजय दत्त नेगेटिव किरदार में दर्शकों के होश उड़ाने को तैयार हैं। दमदार स्टारकास्ट… फिल्म में प्रभास और संजय दत्त के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ब्रह्मानंद, बोमन ईरानी और योगी बाबू जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। Also Read-Gutkeshwar Mahadev Temple: इंदौर में ऐसा मंदिर जहां पानी में डूबे हुए हैं शिवलिंग!

संबंधित सामग्री

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र को CM डॉ मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र को CM डॉ मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र की स्मृति में विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ नेताओं ने उनके योगदान को याद किया।

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

राज्य

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

पंजाब कांग्रेस में भूपेश बघेल की यात्रा से पहले विवादित फ्लेक्स लगने के बाद पोलिस शिकायत दर्ज की गई, गुटबाजी का मामला प्रकाश में आया।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

मनोरंजन

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में 300 करोड़ की कमाई के साथ नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

लड़कियों की चलती कार में स्टंटबाजी, हाईकोर्ट ने SSP से शपथपत्र मांगा:पूछा- क्या कार्रवाई हुई

राज्य

लड़कियों की चलती कार में स्टंटबाजी, हाईकोर्ट ने SSP से शपथपत्र मांगा:पूछा- क्या कार्रवाई हुई

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती युवतियों पर एसएसपी से एफिडेविट मांगा।

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

राज्य

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

मध्य प्रदेश के तीन भाजपा सांसदों को जबलपुर हाईकोर्ट से नोटिस मिला है, जुड़ा है मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्दीकरण से।