Shaktimaan Movie Controversy: मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान!

mukesh-khanna-ranveer-singh-shaktimaan-casting-controversy

Shaktimaan Movie Controversy: मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान!

shaktimaan movie controversy मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

Shaktimaan Movie Controversy: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय और बच्चो का फेवरेट शो शक्तिमान की मोस्टअवेटेड फिल्म आने की चर्चा लंबे समय से हो रही है, हाल ही में फिल्म के अधिकार (IPR) और कास्टिंग को लेकर अभिनेता मुकेश खन्ना ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह को शक्तिमान के रोल में कभी नहीं लेंगे, भले ही कोर्ट तक जाना पड़े। Read More: Jolly LLB 3 teaser Released: 8 साल बाद कॉमेडी फ्रैंचाइजी की वापसी पर दर्शक हुए एक्साइटेड, जानिए यूजर्स के रिएक्शन…

शक्तिमान फिल्म को लेकर मुकेश खन्ना ने दिया था बड़ा बयान!

एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना से शक्तिमान फिल्म के बारें में पूछा गया कि शक्तिमान फिल्म कब आएगी? जबाव में कहा कि- "मैं लेट हो गया हूं और अपनी ही जिद से लेट हुआ हूं। ये शक्तिमान फिल्म 2 साल पहले आ जाती कोरोना ने बीच में डिस्टर्ब किया, लेकिन मैंने फिर डिस्टर्ब करके कहा कि मुझे एक प्रॉपर कास्टिंग चाहिए शक्तिमान। एक स्टार को लेकर बात अटक गई है। अब तक मुझे जवाब नहीं मिला है। मैं कह ही नहीं सकता कब आएगी।"

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि-

"शक्तिमान का IPR (इंटेलेक्चुल प्रॉपर्टी राइट) अब भी मेरा है, 6 साल के लिए हमने उन्हें (सोनी पिक्चर) को राइट्स दिए हैं, फिल्म बनाने के लिए। मैंने लिखवा दिया है कि फिल्म की आत्मा चैंज नहीं होगी। लेकिन मैंने तब ये नहीं लिखवाया था कि आप मुझे पूछकर एक्टर लोगे। उनका कहना है कि सर हमसे पूछेंगे जरूर, लेकिन फाइनल कॉल हमारा होगा। मुझे पहले पता होता तो मैं कभी साइन नहीं करता।"

रणवीर सिंह ने शक्तिमान के रोल के लिए 3 घंटे तक मुकेश खन्ना को मनाया...

फिल्म में शक्तिमान के किरदार को रणवीर सिंह को देने से मुकेश खन्ना ने मना कर दिया था, जिसके बाद रणवीर उनके ऑफिस उन्हें मनाने गए थे, तब मुकेश खन्ना ने कहा था कि- "10 बार बोल चुका हूं कि मेरी ऑफिस में 3 घंटे बैठकर गए हैं। बहुत अच्छी मीटिंग थी। बहुत अच्छे एक्टर हैं। बहुत अच्छा इंसान है। इतना इंट्रेस्टेड था कि 3 घंटे तक मनाने की कोशिश की।"

आगे लिखा कि-

"मैंने कहा अब मैं बोलूं, तो कहा नहीं अभी 15 मिनट और बोलने दीजिए। मैं अल्टीमेटली बस ये सोच रहा था कि मैं तुझे नहीं ले सकता। अगले दिन वायरल हो गया कि मुकेश जी ने अप्रूव कर दिया। मेरे को एक और वीडियो डालनी पड़ी उसी दिन कि मैंने कहा था कि वो अच्छा एक्टर है, लेकिन ये नहीं कहा कि वो शक्तिमान बनेगा। अब ये एक जंग है। आप मेरी बात नहीं मानते बना लो शक्तिमान मेरे बगैर।"

एक्टर ने आगे बताया कि-

"मैं अब शक्तिमान के गाने खुद यूज नहीं करता, क्योंकि मैं उसे दे चुका हूं। ये एग्रीमेंट का जमाना है। मैंने गलती से दे दिया था। वो लोग भी जानते हैं कि मुकेश जी हो हटाकर हम नहीं बना सकते। करोड़ों को नुकसान मेरा हो रहा है। वो दे रहे थे करोड़ों का चेक। मेरे अकाउंटेंट ने कहा ले लो चेक। लेकिन मैंने कहा ऐसा नहीं कर सकता कि मैं चेक ले लूं फिर आपत्ति जताऊं। मैंने कहा चेक नहीं चाहिए मुझे। ये कोई नहीं करता। मैंने किया, ये मेरी मूर्खता है, लेकिन मैं सिद्धांतों का आदमी हूं। मैं जब तक लड़ सकूंगा, लड़ूंगा। कोर्ट में चलता है तो चलेंगे मैं तैयार हूं।"

फिल्म का बजट और आगामी योजना...

मुकेश खन्ना ने फिल्म का बजट 150-200 करोड़ रुपये बताया और कहा कि यह कोई साधारण फिल्म नहीं है, बल्कि तीन फिल्मों की योजना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शक्तिमान आज के बच्चों के लिए जरूरी है, और फिल्म जल्द ही आनी चाहिए। आपको बता दें कि, शक्तिमान फिल्म आने की अनाउंसमेंट 2022 में हुई थी।    

संबंधित सामग्री

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- &quotकुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो&quot

राज्य

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- "कुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो"

पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल के पोस्टरों से उठा विवाद और कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने सियासी गर्माहट बढ़ा दी है।

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

राज्य

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

पटना में एक युवक की मौत के बाद उपद्रव फैल गया, लोगों ने पुलिस वाहनों समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी।

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

खेल

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

ACC ने विमेंस एशिया कप 2026 के लिए शेड्यूल घोषित किया। टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा यह टूर्नामेंट, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

15 अगस्त से पहले पंजाब में खालिस्तान समर्थक हरकत, सरकारी स्कूल में मिला झंडा; जांच में जुटी पुलिस

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में खालिस्तान समर्थक हरकत, सरकारी स्कूल में मिला झंडा; जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के एक स्कूल में खालिस्तान समर्थक झंडे और नारे लगाए गए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

उत्तराखंड कैबिनेट में अहम फैसलों पर लगी मुहर, 15 प्रस्तावों को मंजूरी

राज्य

उत्तराखंड कैबिनेट में अहम फैसलों पर लगी मुहर, 15 प्रस्तावों को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कार्मिक, औद्योगिक विकास आदि क्षेत्रों में कई अहम फैसले लिए।