7 साल बाद जॉर्डन पहुंचे पीएम मोदी: एयरपोर्ट पर PM जाफर ने किया स्वागत

pm-modi-jordan-visit-after-7-years-king-abdullah-meeting

7 साल बाद जॉर्डन पहुंचे पीएम मोदी: एयरपोर्ट पर PM जाफर ने किया स्वागत

7 साल बाद जॉर्डन पहुंचे पीएम मोदी एयरपोर्ट पर pm जाफर ने किया स्वागत

PM Modi Jordan Visit After 7 Years: सोमवार की सुबह जॉर्डन की राजधानी अम्मान में एक खास मेहमान उतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के आधिकारिक दौरे पर जॉर्डन पहुंच गए हैं। यह यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि पीएम मोदी करीब सात साल बाद इस मध्य-पूर्वी देश में पहुंचे हैं ।  एयरपोर्ट पर जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने खुद आगे बढ़कर पीएम मोदी का स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद मोदी सीधे होटल पहुंचे, जहां माहौल पूरी तरह भारतीय रंग में रंगा नजर आया। Read More:-शाह–नड्‌डा ने थामा हाथ, कुर्सी तक ले गए नितिन नबीन: बीजेपी मुख्यालय में गूंजे जय श्रीराम के नारे

PM Modi Jordan Visit After 7 Years: प्रवासी भारतीयों से मिले मोदी

होटल पहुंचते ही पीएम मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात  की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई मोदी से हाथ मिलाने और तस्वीर खिंचवाने को उत्सुक दिखा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जिसे पीएम मोदी ने ध्यान से देखा और सराहा।

किंग अब्दुल्ला से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी अब से कुछ ही देर में जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात करेंगे. यह बैठक अम्मान स्थित हुसैनिया पैलेस में होगी, जहां पीएम मोदी का औपचारिक और शाही स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी प्रस्तावित है। यह दौरा किंग अब्दुल्ला के विशेष निमंत्रण पर हो रहा है, जिसे कूटनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

75 साल के रिश्ते, नई मजबूती की कोशिश

भारत और जॉर्डन के राजनयिक संबंधों को इस साल 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं।  ऐसे मौके पर पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है इससे पहले पीएम मोदी 2018 में एक ट्रांजिट विजिट के दौरान जॉर्डन में कुछ समय के लिए रुके थे।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।