भोपाल में साइबर ठगी

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राजधानी भोपाल में साइबर अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती के जाल में फंसाकर करीब 18 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। पुलिस की शुरुआती जांच में इस ऑनलाइन ठगी के तार अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई की युवती बनकर की दोस्ती

जानकारी के मुताबिक, साइबर ठग गिरोह की एक महिला आरोपी ने डेटिंग ऐप पर खुद को मुंबई की रहने वाली बताकर भोपाल के युवक से संपर्क किया। पहले बातचीत के जरिए भरोसा जीता गया और धीरे-धीरे युवक को भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसा लिया गया। इसके बाद आरोपी महिला ने ऑनलाइन बिजनेस में निवेश करने और कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

फर्जी मुनाफा दिखाकर बढ़ाया भरोसा

आरोपियों ने युवक को विश्वास दिलाने के लिए एक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल पैनल का इस्तेमाल किया। इसमें युवक को नकली मुनाफा दिखाया गया, जिससे उसे लगा कि निवेश से वास्तव में फायदा हो रहा है। भरोसा बढ़ने के बाद अलग-अलग बैंक खातों में युवक से कुल 18 लाख रुपए जमा करवा लिए गए।

पैसे निकालने पर दी धमकी

जब पीड़ित ने अपनी जमा राशि और कथित मुनाफे को वापस निकालने की कोशिश की तो ठगों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने और पैसे जमा करने का दबाव बनाया और रकम नहीं देने पर अकाउंट ब्लॉक करने की धमकी दी। लगातार पैसों की मांग के बाद युवक को अपने साथ हुई साइबर ठगी का अहसास हुआ।

साइबर नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। तकनीकी जांच में पुलिस को इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के संकेत मिले हैं। शुरुआती जांच में ठगी के तार पाकिस्तान स्थित साइबर नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और आरोपियों की पहचान की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में वैश्विक निवेश, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर