कटरीना कैफ की जिंदगी की कहानी

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

आज कटरीना कैफ 43 साल की हो चुकी हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानिए, उनकी जिंदगी की इंट्रेस्टिंग कहानी- बॉलीवुड की सबसे सफल और भरोसेमंद अभिनेत्रियों में से एक, कैटरीना कैफ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. कैफ ने 2003 में 'बूम' फ़िल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था, लेकिन सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार क्यों किया?' में काम करने के बाद उन्हें असली पहचान मिली. इंडस्ट्री की बेहतरीन डांसर्स में से एक मानी जाने वाली कैटरीना अपने ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' (Kay Beauty) के साथ एक सफल एंटरप्रेन्योर भी हैं 

भारत घूमने आई थीं, खूबसूरती की बदौलत मिल गई फिल्म

16 जुलाई 1983 में कटरीना कैफ का जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ। वो एक भाई और 6 बहनों में मंझली थीं। मां सुजैन विदेशी थीं और पिता कश्मीरी। कटरीना कम उम्र की थीं, जब पिता ने मां और 7 बच्चों को छोड़ दिया।

शूटिंग के बीच कोरियोग्राफर ने की बेइज्जती

इस साउथ फिल्म के एक गाने की शूटिंग आउटडोर हुई थी। कटरीना उस समय नई थीं और इंडियन डांस से पूरी तरह अनजान थीं। डांस न आने पर उन्हें बार-बार रीटेक करना पड़ रहा था। इस बात से कोरियोग्राफर चिढ़ गई। उसने माइक पर तेज आवाज में कहा- ये लड़की पूरी जीरो है। ये डांस भी नहीं कर सकती।कटरीना काफी निराश हुईं और मन में सोचा- ये इतनी तेज बोल रही है, जिससे मैं इसे सुन लूं, इसका मतलब ये है कि वो चाहती है मैं इसे सुनूं।
कटरीना ने उस कोरियोग्राफर से कुछ नहीं कहा, लेकिन अपनी डांस स्किल्स पर काम करना शुरू कर दिया। आज कटरीना शीला की जवानी, चिकनी चमेली, अफगान जलेबी, इश्क परचम जैसे गाने देकर बॉलीवुड की सबसे बेस्ट डांसर कही जाती हैं।

सलमान की बदौलत मिला बड़ा ब्रेक

साउथ डेब्यू के बाद सलमान ने कटरीना के कुछ ऑडिशन क्लिप और प्रोजेक्ट्स भी देखे थे। कुछ समय बाद सलमान खान को सुष्मिता सेन के साथ डेविड धवन की फिल्म मैंने प्यार क्यों किया मिली। इस फिल्म के लिए डेविड धवन एक सुसाइडल मॉडल के रोल के लिए नए चेहरे की तलाश में थे, तभी सलमान ने उन्हें कटरीना के नाम का सुझाव दिया। डेविड ने कटरीना का स्क्रीनटेस्ट लिया और काम पसंद आने पर उन्हें कास्ट कर लिया।

Nykaa से मिलकर शुरू किया ब्रांड

2019 में Nykaa की CEO फाल्गुनी नायर के साथ मिलकर यह ब्रांड शुरू करने से कैटरीना ने अलग से रिटेल स्टोर बनाने की महंगी और मुश्किल प्रक्रिया से खुद को बचा लिया और उन्होंने तुरंत Nykaa के पहले से मौजूद बड़े कस्टमर बेस का फ़ायदा उठाया. इसमें कैटरीना की 41.5% हिस्सेदारी है.

जब फ्लॉप के डर से भारत छोड़कर जाना चाहती थीं कटरीना

हमको दीवाना कर गए के बाद कटरीना को अक्षय कुमार के साथ नमस्ते लंदन में कास्ट किया गया। फिल्म बनकर तैयार हुई तो फिल्मी गलियारों में चर्चा होने लगी कि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो जाएगी। इसी बीच डायरेक्टर विपुल शाह ने कटरीना को फिल्म देखने बुलाया। फिल्म दिखाने के बाद विपुल शाह ने उनसे पूछा कि फिल्म कैसी लगी। कटरीना जो पहले ही गॉसिप से परेशान थीं, बिना कुछ बोले ही वहां से तुरंत निकल गईं।

एक फोटो से खुला रिलेशनशिप का राज

कटरीना ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो पीली टी-शर्ट पहने एक शख्स को गले लगाए दिखीं। तस्वीर इतनी क्रॉप थी कि सिर्फ टी-शर्ट का जेब ही दिख रहा था। कुछ समय बाद विक्की ने वही पीली टी-शर्ट पहने हुए तस्वीर पोस्ट की, लेकिन तब कटरीना ने अपनी फोटो डिलीट कर दी।

संबंधित सामग्री

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन ने साझा किया कि कैसे उन्होंने शुरुआत में बार-बार रिजेक्शन का सामना किया और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन का एक वीडियो जिसमें वह न्यूज चैनल के माइक को पीछे धकेलती हैं, वह वायरल हो गया है। कंगना रनोट ने इस पर तंज कसा है।

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

बॉलीवुड कपल कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। दोनों जुलाई 2025 में पहले भी माता-पिता बन चुके हैं।

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान के प्रति अपने भावनात्मक लगाव और भारत-पाकिस्तान के बीच कलाकारों की आवाजाही के मुद्दे पर अपनी राय साझा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर