पंजाब किंग्स की तीसरी जीत, SRH को 6 विकेट से हराया, श्रेयस की चली आंधी

pbks-vs-srh-1st-innings-srh-give-220-runs-target

पंजाब किंग्स की तीसरी जीत, SRH को 6 विकेट से हराया, श्रेयस की चली आंधी

पंजाब किंग्स की तीसरी जीत srh को 6 विकेट से हराया श्रेयस की चली आंधी

Pbks vs Srh 1st Innings: पंजाब किंग्स ने तीसरी जीत हासिल कर ली है। पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बाद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। IPL 2026 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी वहीं पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 बनाएं।

प्रभसिमरन और प्रशांत की फिफ्टी

पंजाब की तरफ से ओपनिंग करने के लिए प्रशांत आर्या और प्रभसिमरन सिंह मैदान में उतरे। प्रशांत ने 20 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। वहीं प्रभसिमरन ने 51 रन ठोके। दोनों को शिवांग कुमार ने आउट किया। 11वें ओवर में पंजाब ने तीसरा झटका लगा। यहां पर कूपर कोनोली 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शिवांग कुमार ने अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराया। नेहल वधेरा 14 रन बनाकर आउट हुए।  प्रभसिमरन और प्रशांत की फिफ्टी

श्रेयस की आंधी

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 24 बॉल पर अर्धशतक लगाया। और 33 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल है। वहीं शशांक सिंह 16 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर अभिषेक शर्मा ने डाला। 

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी

पहले बैटिंग करने उतरी SRH की ओर से अभिषेक शर्मा ने चौके से खाता खोला। फिर चौथे ओवर में उन्होंने ट्रेविस के साथ 50 की पार्टनरशिप की। फिर 5वें ओवर में उन्होंने 18 गेंद में फिफ्टी ठोकी। उसके बाद ट्रैविस के साथ शतकीय साझेदारी की।

 

लेकिन 9वें ओवर की पहली बॉल पर शशांक सिंह ने सेंट्रैविस हेड (38 रन) को जेवियर बार्टलेट के हाथों कैच कराया। ट्रैविस 25 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहें। इसके बाद ओवर की 3 बॉल पर अभिषेक को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। इसी के साथ अभिषेक 28 बॉल पर 74 रन बनाकर पावेलियन लौट गएं, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहें।

SRH ने 220 रनों का दिया टारगेट

पावरप्ले के 6 ओवर में बिना नुकसान के SRH टीम ने 105 रन बना लिए थे। ट्रैविस के आउट होते ही ईशान किशन आएं फिर अभिषेक आउट हुएं और क्लासन आएं। ईशान 27 रन और क्लासेन 39 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। इसके अलावा कोई 20 रन का भी स्कोर नहीं बना सके और टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 बनाएं।

अर्शदीप के IPL करियर का सबसे महंगा ओवर

IPL करियर में अर्शदीप ने SRH के खिलाफ खेले जा रहे मैच के तीसरे ओवर के दौरान सबसे महंगा ओवर डाला। उन्होंने इस ओवर में 24 रन खर्च कर दिए। साथ ही इसमें 4 वाइड बॉल भी डाली। इतना ही नहीं, अभिषेक ने अर्शदीप की बॉल पर 2 चौके और 2 छक्के भी ठोंके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

पंजाब किंग्स

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कमिंडू मेंडिस।

सनराइजर्स हैदराबाद

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- नेहल वधेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।

  Also Read- CSK Vs DC IPL 2026: आज फिर थला के बिना उतरेगी CSK, क्या DC के सामने टिक पाएगी?

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।