राज्यपाल बनाने का दिखाया सपना, पटना में लाखों की धोखाधड़ी

patna-governor-appointment-scam-fraud-lakhs

राज्यपाल बनाने का दिखाया सपना, पटना में लाखों की धोखाधड़ी

राज्यपाल बनाने का दिखाया सपना पटना में लाखों की धोखाधड़ी

Patna Governor Post Fraud: पटना में एक चौंकाने वाला हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी का मामला सामने आया। युवराज प्रताप सिंह नाम के एक शातिर ठग ने एक महिला को राज्यपाल नियुक्त करवाने और उसके बेटे को फिल्म सुपरस्टार बनाने का झूठा वादा करके 10 लाख रुपये ठग लिए। इस धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए, आरोपी ने राष्ट्रपति भवन से लेकर बिहार के बड़े राजनेताओं तक, सभी के नामों का यूज किया। 

राज्यपाल बनाने का दिखाया सपना

राज्यपाल बनाने का वादा

यह पूरा मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र का है। शिकायत मिलने पर, पुलिस ने FIR दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला, अनीता मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवराज प्रताप सिंह ने दावा किया कि दिल्ली और बिहार, दोनों ही जगहों के सत्ता के गलियारों में उसकी ऊंची पहुंच है, उसने बड़े नेताओं से अपने गहरे संबंधों का भी बखान किया। उसने महिला को यकीन दिलाया कि वो उसे गवर्नर के पद के लिए नामित करवा सकता है। इसके अलावा, उसने महिला को एक सपना दिखाया कि वह उसके बेटे को एक बड़ा एक्टर बना सकता है।

राष्ट्रपति के नाम का इस्तेमाल

ठग ने महिला से कहा, 'मैडम, राज्यपाल के पद के लिए आपका नाम फाइनल हो गया है, आपकी फाइल राष्ट्रपति मुर्मू के हस्ताक्षर के लिए भेजी जा चुकी है और प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।' इसी बहाने से, उसने महिला से अलग-अलग किस्तों में पैसे लेना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला का भरोसा बनाए रखने के लिए, आरोपी बार-बार ऊंचे सरकारी पदों और सरकारी प्रोटोकॉल का हवाला दिया। इस झूठ पर विश्वास करके, महिला ने उसे लाखों रुपये सौंप दिए।

लालू प्रसाद के PA से बात

साथ ही महिला का विश्वास जीतने के लिए, ठग ने धोखाधड़ी की सारी हदें पार कर दीं। उसने अशोक और शाहनवाज नाम के 2 लोगों को फोन किया और पीड़ित महिला से उनका परिचय RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के PA के तौर पर करवाया। फोन पर जालसाजों ने लालू प्रसाद यादव के नाम का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी वाली बातचीत की, जिससे महिला को यकीन हो गया। इस तरह, रसूख का झूठा दिखावा करके, आरोपी ने महिला को पूरी तरह अपने जाल में फंसा लिया। इस दौरान, आरोपी ने उससे लगभग 10 लाख रुपये ठग लिए।

[caption id="attachment_141186" align="alignnone" width="1143"]आरोपी की तलाश में पुलिस आरोपी की तलाश में पुलिस[/caption]

Patna Governor Post Fraud: आरोपियों की तलाश

जब महिला को शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो उसने राजीव नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवराज प्रताप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस फिलहाल उन मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है, जिनका इस्तेमाल लालू प्रसाद के PA होने का ढोंग रचकर बातचीत करने के लिए किया गया था।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।